Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या 300 करोड़ की नेटवर्थ रखते हैं Kapil Sharma, पूछे जाने पर दिया ये जवाब

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 06:12 PM (IST)

    Kapil Sharma Net Worth कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपनी नेटवर्थ के बारे में भी बात की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी नेटवर्थ ...और पढ़ें

    Kapil Sharma Net Worth: कपिल शर्मा टीवी एक्टर है।
    Kapil Sharma Net Worth: कपिल शर्मा टीवी एक्टर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kapil Sharma Net Worth: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने 300 करोड़ रुपये की नेटवर्थ होने पर प्रतिक्रिया दी है। कपिल शर्मा इन दिनों द कपिल शर्मा शो होस्ट करते हैं। वहीं, वह जल्द नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म ज्विगाटो में एक डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने आपको एक मिडिल क्लास आदमी समझते हैं। भले ही, उन्होंने कई उपलब्धियां क्यों न प्राप्त कर ली हो।

    कपिल शर्मा ने अपनी नेटवर्थ के बारे में बात की है

    कपिल शर्मा ने आज तक को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपनी नेटवर्थ के बारे में बात की है। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तब उन्होंने हंसते हुए कहा, 'सच कहूं तो मैं इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचता। मुझे पता है कि मेरे पास घर है, गाड़ी है और परिवार है, इतना ही मैटर करता है।' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई उन्हें बड़ा ऑफर देगा तो इसे रिजेक्ट नहीं करेंगे।

    मोनालिसा ने RRR के गाने Naatu Naatu पर किया बोल्ड डांस, फैंस ने कहा- सुपर डांसर हीरोइन

    View this post on Instagram

    A post shared by Rajiv (@rajivthakur007)

    कपिल शर्मा कहते हैं, 'मेरी सोच सैलरी वाली है'

    कपिल शर्मा कहते हैं, 'जी हां, मैं कोई संत नहीं हूं। मैं अच्छा पैसा नहीं छोडूंगा लेकिन आज भी मेरी सोच सैलरी वाली है। मेरी पत्नी को पैसे खर्च करना पसंद है, मुझे नहीं लेकिन उसके पास पैसा है। वो बात अलग है।' कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उन्होंने बहुत सहयोग किया है और इसके चलते वे उनका बहुत सम्मान करते हैं।

    काले हिरण के शिकार के मामले में Salman Khan को लॉरेंस बिश्नोई से मिली नई चेतावनी, कहा- मांग लो माफी, बच जाओगे

    View this post on Instagram

    A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

    ज्विगाटो फिल्म का निर्देशन नंदिता दास ने किया है

    ज्विगाटो फिल्म का निर्देशन नंदिता दास ने किया है। इस फिल्म में शहाना गोस्वामी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 17 मार्च को रिलीज हो रही है। सभी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है। कपिल शर्मा बीच में डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। हालांकि, अब वह बेहतर है। उनकी सुनील ग्रोवर से लड़ाई भी हो गई थी। अब उनकी स्थिति बेहतर है।

    खबरें और भी