यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
समर्थ जुरेल को छोड़ ये किस शख्स के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक हुईं Isha Malviya, सेंशुअस फोटोज से मची सनसनी
Isha Malviya सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss Season 17) की चर्चित कंटेस्टेंट रही हैं। शो में ईशा अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्स ब्वॉयफ्रे ...और पढ़ें

HighLights
- ईशा मालवीय की रोमांटिक हुईं वायरल
- इस एक्टर संग रोमांस करती दिखीं ईशा मालवीय
- ईशा की सेंशुअस फोटो से मची खलबली
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईशा मालवीय (Isha Malviya) विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में आने के बाद से ही लाइमलाइट में हैं। सलमान खान (Salman Khan) के शो में ईशा अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहीं। पहले उन्होंने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ शो में एंट्री की और फिर वर्तमान ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई।
यही नहीं, अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की वजह से कभी ईशा और समर्थ में लड़ाई हुई तो कभी दोनों अभिषेक से भिड़ गए। तीनों की लड़ाई कई बार शो का हाइलाइट रही। हालांकि, ईशा और अभिषेक के बीच कड़वाहट खत्म हो गई है। मगर समर्थ जुरेल और ईशा अभी भी रिलेशनशिप में हैं या नहीं, इस पर लोग शंका में हैं। इस बीच ईशा की रोमांटिक तस्वीरों ने इंटरनेट का बाजार गर्म कर दिया है।
ईशा मालवीय की हालिया तस्वीरों ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। वह एक एक्टर के साथ इतना बोल्ड फोटोशूट कराती हुई नजर आईं कि फोटोज अपलोड होते ही इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो गईं।
इस एक्टर संग मदहोश हुईं ईशा
दरअसल, सोशल मीडिया पर ईशा मालवीय की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह जाने-माने अभिनेता पार्थ समथान (Parth Samthaan) के साथ नजर आ रही हैं। बालकनी में खड़े होकर ईशा और पार्थ एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए दिख रहे हैं। ईशा पिंक टैंक टॉप और पर्पल लोअर में नजर आ रही हैं, जबकि ग्रे लोअर और व्हाइट टी-शर्ट में पार्थ दिखाई दे रहे हैं।
Give me the mv already❤️🔥#ParthSamthaan𓃵#ParthSamthaan #IshaMalviya pic.twitter.com/S9Jr4a64s8
— Parthian❤️ (@parthsjoy) April 15, 2024
यह भी पढ़ें- फिर जागा Khanzaadi के मन में Abhishek Kumar के लिए प्यार? बोली ऐसी बात की सोशल मीडिया पर मचा तहलका
क्या म्यूजिक वीडियो में दिखेगी कैमिस्ट्री?
इन तस्वीरों को देख फैंस मान रहे हैं कि जल्द ही ईशा और पार्थ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। ये तस्वीरें शूटिंग की बताई जा रही हैं। हालांकि, अभी पार्थ या ईशा में से किसी ने भी अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। उन्हें साथ में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।