विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Isha Malviya ने खोले बिग बॉस के राज, बताया बाथरुम में भी नहीं थी प्राइवेसी, सलमान और करण को लेकर कही ये बात

Published: Wed, 31 Jan 2024 02:42 PM (IST)

Bigg Boss 17 उड़ारिया एक्ट्रेस ईशा मालवीया (Isha Malviya) ने बिग बॉस 17 में मजबूती से अपना गेम खेला। हालांकि ...और पढ़ें

ईशा मालवीय ने खोले बिग बॉस के राज, (X Image)
ईशा मालवीय ने खोले बिग बॉस के राज, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 को अपना विनर मिल चुका है। मुनव्वर फारुकी ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है। हालांकि, कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट्स रहे हैं, जो फिनाले तक तो नहीं पहुंचे, लेकिन दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर हुए। इनमें से एक है ईशा मालवीया।

उड़ारिया एक्ट्रेस ने बिग बॉस में मजबूती से अपना गेम खेला। हालांकि, कई बार उन्हें ट्रोलिंग भी सहनी पड़ी। यहां तक कि सलमान खान और करण जौहर ने भी उन्हें फटकार लगाई थी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss की पार्टी में पति को छोड़ Ankita Lokhande इस मेल कंटेस्टेंट के साथ हुईं कोजी, किया ऐसा डांस हो गईं ट्रोल

ईशा का खुलासा

बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद ईशा मालवीय ने घर से जुड़े कुछ चौंकाने वाली बाते बताई हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बिग बॉस के घर में हर तरफ कैमरे लगे होते थे और कंटेस्टेंट्स पूरा टाइम माइक पहने रहते थे। बात यहां तक होती तो भी ठीक थी, लेकिन कंटेस्टेंट्स को बाथरूम में भी प्राइवेसी नहीं दी गई।

बाथरूम में भी नहीं थी प्राइवेसी

ईशा मालवीय ने हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया कि बिग बॉस 17 के घर में बाथरूमों में माइक्रोफोन फिट किए गए थे, ताकि अगर कंटेस्टेंट्स बाथरूम इस्तेमाल करते वक्त कुछ बात करें, तो वो रिकॉर्ड हो सके। ईशा ने बताया कि कंटेस्टेंट्स बाथरूम में माइक नहीं पहनते थे। ऐसे में अगर वो कुछ कहते थे, तो वो भी रिकॉर्ड हो जाता था।

सलमान को लेकर कही ये बात

भारती और हर्ष ने ईशा मालवीय से उस वक्त के बारे में पूछा जब उन्हें होस्ट सलमान खान ने जबरदस्त डांट लगाई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें पहली बार उन्हें फटकार पड़ी थी, तब उन्हें बहुत बुरा लगा था और वो खूब रोई भी थीं। यहां तक कि बिग बॉस छोड़ने तक का मन बना लिया था। ईशा ने कहा कि वो बाथरूम में गईं और खूब रोया, ताकि कैमरा कैप्चर न कर सके। हालांकि, एक्ट्रेस को अब लगता है कि उन्हें लोगों के के सामने रोना चाहिए था, ताकि थोड़ी दया मिल जाती।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी के KISS वाले बयान पर भड़कीं मनारा चोपड़ा, कहा- 'उसे सबके सामने मांफी मांगनी होगी'

करण की बातों ने किया परेशान

करण जौहर के बारे में बात करते हुए ईशा मालवीय ने कहा कि जब उनसे डांट पड़ी थी, तब भी काफी बुरा लगा था। उस वक्त ईशा ने फैसला किया कि वो इन चीजों को पॉजिटिव तरीके से हैंडल करेंगी और आगे बढ़ जाएंगी, क्योंकि इस बारे में वो कुछ कर भी नहीं सकती थीं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।