Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: ' सबके सामने मारा थप्पड़...घर के बाहर किया हंगामा', ईशा ने किया अभिषेक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 08:18 AM (IST)

    Bigg Boss 17 कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में है। इस शो के दो मजबूत कंटेस्टेंट हैं ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार। ई ...और पढ़ें

    File Photo of Isha Malviya and Abhishek Kumar
    File Photo of Isha Malviya and Abhishek Kumar

    HighLights

    1. ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार हैं एक्स लवर्स
    2. बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट हैं अभिषेक और ईशा
    3. ईशा को याद आए अभिषेक के साथ अपने दर्द भरे दिन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के मजबूत कंटेस्टेंट कहे जाने वाले ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार अपने पास रिलेशन को लेकर कई बार चर्चा में आ चुके हैं। ईशा अब समर्थ के साथ रिलेशन में हैं, लेकिन अभिषेक की तरफ भी उनका झुकाव कई बार देखा जा चुका है। हालिया एपिसोड में ईशा ने अंकिता और खानजादी से अभिषेक की कुछ बातों का खुलासा किया, जो व्यूवर्स के लिए हैरान करने वाली हो सकती हैं।

    ईशा ने शेयर किया अभिषेक के किस्से

    बिग बॉस के कैमरे में ईशा, अंकिता और खानजादी की कन्वर्सेशन रिकॉर्ड हुई है। ईशा दोनों को बताती हैं कि अभिषेक उन्हें लेकर पजेसिव थे। वह किसी लड़की को धोखा नहीं दे सकते, लेकिन उनका अग्रेशन ही इतना ज्यादा है कि सब कुछ खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि लड़कियां अभिषेक से इमोशनली कनेक्ट हो जाती हैं। लेकिन यह उनका एग्रेसिव बिहेवियर है कि वह कभी भी किसी पर भी चिल्ला देते हैं और यह चीजों को खराब करता है।

    घर के बाहर किया था हंगामा

    ईशा ने बताया की एक बार उन्होंने अभिषेक को उनके दोस्तों से मिलवाया। ईशा के इतने सारे दोस्त देख अभिषेक को गुस्सा आ गया और उन्होंने उन्हें थप्पड़ मार दिया।

    आगे ईशा बोलीं, "अभिषेक के मारे हुए थप्पड़ की वजह से मेरी आंख के नीचे चेहरे पर निशान पड़ गए थे। अगले दिन उसे निशान के साथ शूट पर गई। जब मेरी मां ने देखा, तब उन्हें पता चला कि अभिषेक ने किया है। जब मैंने पूरी तरह से अभिषेक से रिश्ता तोड़ दिया तब वह मेरी बिल्डिंग के नीचे आए थे। पहले तो जोर-जोर से गाड़ी का हॉर्न बज रहे थे और फिर ऊपर आ गए और दरवाजे के बाहर हंगामा करने लगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सना रईस खान ने खोली पोल, कहा- ऐड़ा बनकर पेड़ा खा रही हैं मनारा, विक्की जैन को बताया धोखेबाज