Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इश्कबाज फेम Surbhi Chandna ने अपनी शादी के लिए फ्री में की कपड़ों की डिमांड ? डिजाइनर ने खोली पोल पट्टी

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 08:00 PM (GMT+05:30)

    Surbhi Chandna Wedding सुरभि चंदना ( Surbhi Chandna) जल्द शादी के बंधन में बंधन जा रही हैं । ऐसे में एक्ट्रेस अपनी शादी की तैयारियों में लगी हुई थी ल ...और पढ़ें

    सुरभि चंदना की शादी (Photo Credit Instagram)
    सुरभि चंदना की शादी (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. सुरभि चंदना मार्च में करने जा रही हैं शादी
    2. शादी से पहले डिजाइनर ने लगाया एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप
    3. शादी के लिए एक्ट्रेस ने डिजाइनर से मांगे फ्री में कपड़े !

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Surbhi Chandna Wedding: टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) जल्द शादी के बंधन में बंधन जा रही हैं। ये गुड न्यूज खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी शादी की तैयारियों में लगी हुई थी।

    प्री-वेडिंग से लेकर शादी और रिसेप्शन के कपड़ों की जमकर शॉपिंग कर रही हैं, लेकिन इन सबके के बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही हैं, जिसे देखकर एक्ट्रेस के फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ये मामला। 

    यह भी पढ़ें- Surbhi Chandna Wedding: कब और कहां शादी करेंगी 'नागिन' फेम सुरभि चंदना? एक्ट्रेस ने दी वेडिंग डिटेल्स

    सुरभि ने फ्री में की कपड़ों की डिमांड

    सेलिब्रेटी की शादी हमेशा चर्चा में रहती है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी शादी में महंगे और फेमस डिजाइनर्स के जोड़े पहनती हैं। उनकी कीमत लाखों और करोड़ों में होती है। सुरभि भी अपनी शादी में एक से बढ़कर एक फेमस डिजाइनर के कपड़े पहनने वाली हैं,लेकिन इन सबसे पहले सोशल मीडिया पर एक डिजाइनर ने एक्ट्रेस को लेकर कुछ कहा है।

    आयुष केजरीवाल ने खोली पोल

    फैशन डिजाइनर आयुष केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि सुरभि अपनी शादी के लिए फ्री में कपड़े मांगे। इस वीडियो में आयुष ने यह भी बताया कि सुरभि की स्टाइलिश साची विजयवर्गीय ने उनसे सुरभि के लिए फ्री में कपड़ों की डिमांड की थी। फ्री में कपड़े मांगने की वजह से आयुष सुरभि पर गुस्सा जाहिर किया और कपड़े देने से मना कर दिया है।

    खबरें और भी

    मार्च में हो रही है शादी 

    शेयर की गई इस वीडियो में आयुष ने चैट भी दिखाई है और कहा है कि अब ये सेलिब्रिटी अपनी शादी के लिए भी फ्री में कपड़े मांग रहे हैं। जब लोग जयपुर में बड़े लेवल पर शादी कर सकते हैं तो उन्हें अपनी शादी के कपड़ों लिए भी पेमेंट करना चाहिए। शेयर की गई चैट में लिखा है कि, ''मैं (सुरभि) सेलिब्रिटी हूं और मुझे मेरी शादी के लिए फ्री में कपड़े चाहिए।

    इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- नहीं, सिर्फ इसीलिए कि आप सेलिब्रिटी हो, मैं आपको, आपकी शादी के लिए फ्री में कपड़े नहीं दूंगा। बता दें कि सुरभि की टीम की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

    जयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

    एक्ट्रेकस अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रही हैं। हाल ही में सुरभि ने बताया था कि वह और करण 1 और 2 मार्च को शादी करेंगे। शादी राजस्थान के जयपुर में होगी। 

    यह भी पढ़ें- Surbhi Chandna Wedding: दुल्हन बनने जा रही हैं 'इश्कबाज' फेम सुरभि चंदना, एक्ट्रेस ने शेयर की खास अनाउंसमेंट