Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    होठों को मोटा दिखाने के लिए इंजेक्शन लेने का लगा आरोप, Jannat Zubair को फेयर टोन के लिए सुननी पड़ी थी ये बातें

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 03:09 PM (IST)

    जन्नत जुबैर ग्लैमर वर्ल्ड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्हें इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है और इस दौरान उन्होंने अच्छी संख्या में फ ...और पढ़ें

    File Photo of Jannat Zubair Rahmani. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Jannat Zubair Rahmani. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. जन्नत जुबैर रहमानी ने 2010 में किया था डेब्यू

    नई दिल्ली, जेएनएन। शोबिज इंडस्ट्री में जन्नत जुबैर रहमानी (Jannat Zubair Rahmani) कोई नया नाम नहीं हैं। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर कई शो में काम किया। तब लोग उन्हें उनकी क्यूटनेस के लिए पसंद करते थे। अब जन्नत बड़ी हो गई हैं, और अपने क्रेजी स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। जन्नत पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी एक-एक रील काफी वायरल होती है।

    जन्नत जुबैर ने बताया सुनी थी कौन सी अफवाह

    जन्नत जुबैर बचपन में जितनी क्यूट दिखती थीं, बड़ी होकर उतनी ही खूबसूरत लगती हैं। हालांकि, जन्नत की खूबसूरती कई लोगों को नकली लगती है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके फेयर स्किन टोन को देख उन्हें क्या-क्या सुनना पड़ा था। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में जन्नत ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें अपने बारे में कौन-सी अफवाह सुननी पड़ी थी।

    इंजेक्शन लेने का लगा आरोप

    जन्नत ने कहा कि वह सोशल मीडिया पोस्ट और प्रति एपिसोड अपनी फीस के लिए अपने बारे में बहुत सारी अफवाह सुनती रहती हैं। उन्होंने कहा, "लोग सोचते हैं कि मैंने अपने होंठों को मोटा कराया है। उसे मोटा दिखाने के लिए लिप इंजेक्शन लिया है। मैं इस बात से सहमत हूं कि मेरे होंठ भरे हुए दिखते हैं, लेकिन जाहिर तौर पर मैंने कोई इंजेक्शन नहीं लिया है।"

    उन्होंने कहा कि मैंने काशी और फुलवा जैसे शो में गांव की लड़की का रोल किया था। किरदार के अनुसार मेकर्स मुझे डार्क स्किन दिखाते थे। जब मैं बड़ी हुई, तो मेरा असल कॉम्प्लेक्शन ऐसा दिखा जैसी मैं अभी हूं। लोग कमेंट करते थे कि मैंने ऐसा दिखने के लिए इंजेक्शन लिए हैं।

    खबरें और भी

    जन्नत जुबैर वर्कफ्रंट

    जन्नत जुबैर ने मेडिकल लव स्टोरी शो 'दिल मिल गए' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस शो में उन्होंने एक पेशेंट का कैमियो रोल किया था। इसके बाद जन्नत ने 2011 में 'फुलवा' नाम का शो किया। इस सीरियल से जन्नत को काफी पॉपुलैरिटी मिली, और वह रातोंरात स्टार बन गईं। एक्ट्रेस ने 'ये है आशिकी' सहित कुछ अन्य शो में काम किया।

    एक्टिंग के अलावा जन्नत ने रियलिटी शो में भी काम किया है। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 12' में पार्टिसिपेट किया था। इसके अलावा सिंगिंग में भी एक्ट्रेस ने अपना लक आजमाया है। जन्नत ने अपने कुछ म्यूजिक वीडियो रिलीज किए हैं।