Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 12 में नजर आई जन्नत जुबैर 21 साल की उम्र में बनीं ड्रीम घर की मालकिन, खुशी से हुईं दीवानी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 03:10 PM (IST)

    Jannat Zubair Video जन्नत जुबैर ने कई शो में अहम भूमिका निभाई है। अब उन्होंने जानकारी दी है कि उनका घर बनकर तैयार हो गया है और 21 वर्ष की उम्र में वह ...और पढ़ें

    Jannat Zubair Video, Jannat Zubair bold photos
    Jannat Zubair Video, Jannat Zubair bold photos

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jannat Zubair Video: खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई जन्नत जुबैर ने 21 साल की उम्र में अपना नया आशियाना बना लिया है। इसके चलते, अब वो खुशी से फूली नहीं समा रही है। जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं।

    जन्नत जुबैर ने अपना करियर कब शुरू किया है?

    जन्नत जुबैर ने अपना करियर कुछ वर्षों पहले ही शुरू किया है। वहीं, वह कई पॉपुलर शो और वीडियो में नजर आ चुकी है। पिछले वर्ष उन्होंने एक बिल्डिंग की तस्वीर शेयर की थी। जिस पर काम चल रहा था। अब उन्हें उनके घर का पजेशन मिल गया है। उन्हें अपने पिता जुबैर अहमद रहमानी और भाई अयान जुबैर के साथ घर के आगे खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इस बारे में बातचीत भी की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)

    जन्नत जुबैर ने नया घर कितने वर्ष की आयु में खरीद लिया है?

    जन्नत जुबैर ने नया घर 21 वर्ष की आयु में खरीदने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा,

    "मैं बहुत खुश हूं। मुझे गर्व हो रहा है। मैं ऐसी चीजों को ग्रांटेड में नहीं लेती। यह मेरे लिए एक आशीर्वाद की तरह है। सभी लोग इस बारे में सोचते हैं। मैंने इसे पा लिया है। यह मेरे लिए बड़ी बात है। ऐसा मैंने अपने परिवार के सपोर्ट और दर्शकों के प्यार के कारण कर दिखाया है। कई लोगों ने मेरी इस यात्रा में सहयोग किया है।"

    जन्नत जुबैर ने कब और किस शो से डेब्यू किया था?

    जन्नत जुबैर ने 2011 में फुलवा शो से डेब्यू किया था। इसके बाद, वह काफी फेमस हुई थी। उन्होंने कई शो में काम किया। उन्हें रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में भी देखा गया था। हाल ही में, उनका रिलीज हुआ गाना 'बाबू-सोना-मोना काफी पसंद किया जा रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)

    जन्नत जुबैर किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी पॉपुलर है?

    जन्नत जुबैर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसके अलावा वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड लेटेस्ट वीडियो भी शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

    खबरें और भी