Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कॉर्निया खराब होने के बाद Jasmine Bhasin की आंखें बन गये थे Aly Goni, हर मिनट की दुआ

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 12:21 PM (GMT+05:30)

    Jasmine Bhasin कुछ समय पहले एक इवेंट में शामिल हुई थीं जहां वह बिना देखे रैम्प वॉक करती हुई दिखाई दी थीं। बीते दिन उन्होंने खुलासा किया कि कॉन्टैक्ट ल ...और पढ़ें

    बुरे वक्त में जैस्मिन भसीन का सपोर्ट सिस्टम बने अली गोनी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बुरे वक्त में जैस्मिन भसीन का सपोर्ट सिस्टम बने अली गोनी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. जैस्मिन भसीन का कॉर्निया हो गया था खराब
    2. कॉन्टैक्ट लैंस की वजह से हुई थी प्रॉब्लम
    3. अली गोनी ने जैस्मिन भसीन को यूं दिया था सहारा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) के लिए पिछले कुछ दिन काफी मुश्किल रहे। कॉन्टैक्ट लैंस की वजह से एक्ट्रेस का कॉर्निया खराब हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें दिखना भी बंद हो गया था। मगर इस बुरे वक्त में ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी (Aly Goni) ने उनका बहुत साथ दिया। अब जैस्मिन ने ब्वॉयफ्रेंड की तारीफ में एक पोस्ट किया है।

    जैस्मिन भसीन 17 जुलाई को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस इवेंट के लिए वह तैयार हो रही थीं और उन्होंने जैसे ही कॉन्टैक्ट लैंस पहना, उन्हें प्रॉब्लम शुरू हो गई। आंखों में बेतहाशा दर्द के बावजूद वर्क कमिटमेंट के चलते जैस्मिन को इवेंट में शामिल होना पड़ा, उस वक्त उन्हें दिखाई भी नहीं दे रहा था और वह टीम की मदद से अपना काम कर पाईं। बाद में जब वह डॉक्टर को दिखाने गईं तो उनके कॉर्निया खराब होने की बात सामने आई।

    अली गोनी पर आया जैस्मिन भसीन को प्यार

    मुंबई में इलाज कराने के बाद अब जैस्मिन भसीन बिल्कुल ठीक हैं और उनकी आंखों से पट्टियां भी हट गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने ब्वॉयफ्रेंड की तारीफ की है, जो बुरे वक्त में उनका सहारा बने थे। जैस्मिन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अली के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो उनके खूबसूरत मोमेंट से भरा हुआ है। 

    यह भी पढ़ें- लेंस पहनने से Jasmin Bhasin का कॉर्निया हुआ खराब, दर्द में एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं देख नहीं पा रही'

    View this post on Instagram

    A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

    जैस्मिन भसीन की आंखें बन गये थे अली गोनी

    इस क्लिप के साथ जैस्मिन ने अली गोनी के लिए लिखा, "पिछले कुछ दिन वाकई बहुत मुश्किल थे, बहुत ज्यादा दर्द और बिना विजन के बहुत बुरा महसूस कर रही थी। बहुत सारा धन्यवाद अली गोनी, सिर्फ मेरे साथ 24 घंटे साथ रहने के लिए ही नहीं बल्कि मेरी आंखें बनने के लिए, मुझे हंसाने, दर्द भुलाने और मेरे लिए हर मिनट दुआ करने के लिए भी।" इस पोस्ट पर अली ने हार्ट इमोजी से रिएक्ट किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फोटो शेयर कर Jasmine Bhasin ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, कॉर्निया खराब होने के बाद दिखना हुआ था बंद