Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में शिफ्ट हुईं Jasmine Bhasin, बेडरूम में Aly Goni को दिया बड़ा सरप्राइज

    Updated: Fri, 30 May 2025 01:40 PM (GMT+05:30)

    टीवी कपल अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने हाल ही ...और पढ़ें

    अली गोनी के साथ जैस्मिन भसीन हुईं शिफ्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अली गोनी के साथ जैस्मिन भसीन हुईं शिफ्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पांच साल से डेट कर रहे हैं अली-जैस्मिन
    2. खतरों के खिलाड़ी शो में मिले थे दोनों
    3. बिग बॉस 14 में कबूल किया था रिश्ता

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल हैं। दोनों सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कभी अपने रिलेशनशिप को छुपाने की भी कोशिश नहीं की। हाल ही में, कपल एक साथ लिव-इन में शिफ्ट हुआ है। उन्होंने अपने घर की पहली झलक भी शेयर कर दी है।

    अली गोनी और जैस्मिन भसीन पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने जब से अपने रिश्ते को कबूल किया है, तब से उन्होंने कभी भी अपना रिश्ता छुपाया नहीं है। वे हमेशा खुलकर एक-दूसरे पर अपना प्यार लुटाते रहते हैं। अब दोनों शादी से पहले एक-दूसरे के साथ लिव-इन में रहने लगे हैं।

    जैस्मिन ने अली को दिया सरप्राइज

    हाल ही में, जैस्मिन भसीन ने खुलासा किया कि वह अब अली के साथ रह रही हैं। दोनों ने एक घर भी लिया, जिसके अंदर की झलक एक्ट्रेस ने दिखाया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने घर को डेकोरेट करती हुई दिखाई दीं। घर में शिफ्ट होने से ठीक एक दिन पहले तक वह घर का इंटीरियर ही करवाती रही और फिर आखिरकार दोनों शिफ्ट हुए।

    यह भी पढ़ें- Jasmine Bhasin ने लिप फिलर्स के लिए करवाया Botox? एक्ट्रेस बोलीं- 'ये मेरे चेहरे पर इतना...'

    जैस्मिन ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए बनवाया वॉक इन क्लोसेट

    जैस्मिन भसीन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी को सरप्राइज दिया। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड की पसंद का ध्यान रखते हुए उनका बेडरूम रेडी करवाया है। उन्होंने अली के बेडरूम को क्लासी लुक दिया। एक्टर को अपना रूम बहुत पसंद आया और उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की जमकर तारीफ की। यही नहीं, उन्होंने अली के लिए वॉक इन क्लोसेट भी बनवाया है जिसे देख एक्टर के होश उड़ गए। जैस्मिन ने अपने लिए भी वॉक इन क्लोसेट डिजाइन करवाया।

    खबरें और भी

    कैसे शुरू हुआ जैस्मिन-अली का प्यार?

    जैस्मिन भसीन और अली गोनी पहली बार खतरों के खिलाड़ी के सेट पर मिले थे। तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। एक बार जैस्मिन ने बताया था कि वह मन ही मन अली से प्यार करने लगी थीं। फिर दोनों बिग बॉस 14 में साथ आए और उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार किया। तब से कपल एक साथ रिलेशनशिप में हैं। अक्सर उनकी शादी की अफवाह भी उड़ती रहती है।

    यह भी पढ़ें- Aly Goni ने गर्लफ्रेंड को बुलाया 'छपरी' तो भड़क उठे लोग, कहा- 'ये प्यार नहीं रेड फ्लैग है'