Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nora Fatehi को भी प्यार में मिला है धोखा, नम आंखों से सुनाई दिल टूटने की दास्तान

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 01:48 PM (IST)

    Nora Fatehi breakUp नोरा फतेही ने इन दिनों झलक दिखला जा 10 जज कर रही है। अब एक प्रतियोगी की परफॉरमेंस से वह इतनी भावुक हो गई कि उनकी आंखों से आंसू बह ...और पढ़ें

    Nora Fatehi breakUp: नोरा फतेही फिल्म एक्ट्रेस है।
    Nora Fatehi breakUp: नोरा फतेही फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nora Fatehi BreakUp: नोरा फतेही भले ही आज लाखों दिलों की धड़कन हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कोई उनका दिल तोड़ गया था और अब एक कार्यक्रम में में नोरा फतेही ने नम आंखों से अपने टूटे दिल को याद किया है। 

    नोरा फतेही अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाई

    नोरा फतेही बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस, सेलिब्रिटी डांसर और होस्ट भी है। अपनी कातिलाना अदाओं से वह लाखों लोगों का दिल लूट ले जाती हैं। इन दिनों वह डांस रियलिटी शो को टीवी पर जज कर रही है। इसी दौरान 'बड़ा पछताओगे' गाने पर कई प्रतियोगियों ने डांस किया है जिसे देखकर वह भावुक हो गई। नोरा फतेही अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाई और उनकी आंखों से आंसू बह निकले।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar को ऋचा चड्ढा पर दिए बयान के लिए ट्रोल करने वालों को अमित मिश्रा ने लगाई लताड़, कहीं ये बात

    नोरा फतेही अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं करती

    नोरा फतेही अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं करती लेकिन इस एक्ट को देखने के बाद वह अपने आपको रोक नहीं पाई। नोरा फतेही ने कहा कि इस परफॉर्मेंस में ना सिर्फ उनके दिल को छुआ बल्कि उनके इमोशन को भी कुरेद कर चला गया। उन्होंने यह भी कहा कि यह गाना टूटे दिल की बात करता है क्योंकि वह कुछ समय पहले कुछ इसी तरह की परिस्थिति से गुजर रही थी। गौरतलब है कि बड़ा पछताओगे गाना प्यार में मिले धोखे पर आधारित है। इस गाने में उनके अलावा विक्की कौशल की अहम भूमिका थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Ira Khan Mom In Law: आमिर खान की बेटी ने नूपुर शिखरे के साथ सगाई के दौरान की नई तस्वीरें की शेयर, हुईं वायरल

    नोरा फतेही अंगद बेदी के साथ रिश्ते में थी

    नोरा फतेही अंगद बेदी के साथ रिश्ते में थी। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अंगद बेदी ने नेहा धूपिया से शादी कर ली। उन्हें उनसे एक बेटी भी है। इस बीच नोरा फतेही सिंगल है और इन दिनों अपने काम पर फोकस कर रही हैं। नोरा फतेही को हाल ही में थैंक गॉड में देखा गया था। वह जल्द जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और शहनाज गिल के साथ हंड्रेड परसेंट में नजर आएंगी। नोरा फतेही की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उन्हें फैंस भी उत्साहित रहते है। नोरा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)