यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jhalak Dikhhla Jaa 11: झलक दिखला जा-11 में लगेगा वाइल्ड कार्ड एंट्री का तड़का, इन हस्तियों के नाम लिस्ट में?
Jhalak Dikhhla Jaa 11 Wild Card पॉपुलर रियलिटी टीवी डांस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें झलक दिखला जा का नाम जरूर शामिल होगा। इस समय झलक दिखला जा- ...और पढ़ें

HighLights
- ये हस्तियां झलक दिखला जा 11 में ले सकती हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री
- लिस्ट में इन हस्तियों के नाम शामिल
- क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी भी लिस्ट में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jhalak Dikhhla Jaa 11 Wild Card Entry: छोटे पर्दे के जाने माने डांस रियलिटी शो के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें मामले में झलक दिखला जा का नाम हमेशा टॉप पर रहेगा। लंबे समय से ये डांस शो फैंस को एंटरटेन करते आ रहा है। इस समय झलक दिखला जा-11 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
इस बीच झलक दिखला जा 11 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर कुछ फेमस पर्सनिलिटी नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन सी हस्तियां हैं, जो इस डांसिंग शो में अपना जलवा दिखा सकती हैं।
ये हस्तियां झलक दिखला जा 11 में ले सकती हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री
सोनी टीवी के पॉपुलर डांसिंग शो झलक दिखला जा 11 को लेकर आए दिन कोई न कोई बड़ा अपडेट सामने आता रहता है। इस शो से जुड़ी हर जानकारी को जानने के लिए प्रशंसक भी काफी उत्सुक नजर आते हैं। ऐसे में बात जब झलक दिखला जा 11 के वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट्स की हो तो यकीनन तौर पर चर्चा होनी तो बनती है।

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार इस शो में कुछ मशहूर लोग वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शिरकत करने वाले हैं। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी और फेमस डांसर धनश्री वर्मा, बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आवेज दरबार और सिंगर निकिता गांधी के नाम शामिल हैं।
खबरें और भी

हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है कि ये लोग झलक दिखला जा 11 में अपने डांस से आग लगाते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि धनश्री वर्मा और मनीषा रानी का नाम इस मामले में रेस में काफी आगे चल रहा है। क्योंकि धनश्री और मनीषा रियल लाइफ में भी प्रोफेशनल डांसर हैं, जिसका अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया वीडियो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
ये हो सकती हैं कि झलक की वाइल्ड कार्ड एंट्री
- धनश्री वर्मा (प्रोफेशनल डांसर)
- मनीषा रानी (बिग बॉस ओटीटी 2 फेम)
- निकिता गांधी (सिंगर)
- आवेद दरबार (डांसर और इन्फ्लुएंसर)
शो से बाहर हो चुके हैं ये कंटेस्टेंट
झलक दिखला जा 11 का अब तक सफर काफी शानदार रहा है। जहां एक तरफ टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम अपने डांस से फैंस का दिल जीत रहे हैं, जबकि अन्य कई कंटेस्टेंट्स इस शो को अलविदा कह चुके हैं।
जिनमें राजीव ठाकुर, उवर्शी ढोलकिया और आमिर अली जैसी हस्तियों के नाम शामिल है। अब खबर है कि इस वीक विवेक दहिया भी झलक दिखला जा 11 से बाहर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 'झलक दिखला जा 11' के सेट पर फिर होगी Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya की शादी, जानें क्या है पूरा मामला