यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहली बार ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर संग दिखीं मलाइका अरोड़ा, यूजर बोले- 'शरमा गई ससुर के सामने'
Jhalak Dikhhla Jaa 11 मलाइका अरोड़ा इन दिनों शो झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में जज की कुर्सी संभाल रही हैं। हर हफ्ते शो को स्पेशल बनाने के ल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी का डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) की शुरुआत बीते महीने 11 नवंबर से हुई थी। इस शो को गौहर खान और ऋत्विक धनजानी होस्ट करते नजर आ रहे हैं और अरशद वारसी, मलाइका अरोड़ा और फराह खान जज की कुर्सी संभाल रहे हैं। हर हफ्ते शो को स्पेशल बनाने के लिए मेकर्स नए-नए गेस्ट को इंवाइट करते हैं। इस बार शो में जाने-माने
प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) नजर आए।
मलाइका अरोड़ा और बोनी कपूर एक ही स्टेज पर
प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) के शो में आना कई मायने में खास रहा। दरअसल, इस शो की जज मलाइका अरोड़ा हैं। जो अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड है और बोनी कपूर अर्जुन कपूर के पिता हैं। कहा जाता है कि बेटे को मलाइका संग रिश्ते में देख एक वक्त पर बोनी काफी नाराज हुए थे। ऐसे में अब बेटे की गर्लफ्रेंड संग एक ही शो नजर आना फैंस के लिए काफी हैरान रहा।
यह भी पढ़ें- Malaika-Arjun: बहन सोनम कपूर की पार्टी में लेडी लव मलाइका पर यूं प्यार बरसाते दिखे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें
View this post on Instagram
शो में दिखी अर्जुन कपूर की झलक
इस दौरान शो को और भी खास बनाने के लिए मेकर्स ने अर्जुन कपूर को भी बुलाया, लेकिन सोशल मीडिया के जरीए। पापा बोनी कपूर के लिए एक्टर अर्जुन कपूर ने एक स्पेशल मैसेज शेयर किया था, जिसे देखकर बोनी कपूर की आंखें नम हो गईं।
बेटे को देख रो पड़े बोनी कपूर
यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 11: कंटेस्टेंट श्रीराम चंद्रा ने Malaika को बताया अपनी 'ड्रीम गर्ल', फराह ने दिया मजेदार जवाब
शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी ने बोनी कपूर को अर्जुन का वीडियो दिखाया, जिसमें एक्टर कहते हैं, हैलो पापा मैं उम्मीद करता हूं आप शो को एंजॉय कर रहे होंगे। सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहूंगा कि मेरे पापा इस दुनिया के बहुत सेल्फलेस इंसान हैं।
खबरें और भी
मुझे लगता है कि उनके इमोशन्स खुद से ज्यादा बाकियों के लिए होते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। बस फिर क्या था ये सुनकर बोनी कपूर की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह कुछ कह नहीं पाते। अर्जुन कपूर का वीडियो देख गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा काफी खुश नजर आती हैं और क्यूट स्माइल के साथ बोनी कपूर को देखती हैं।