Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा ने 'उड़ जा उड़ जा रे कबूतर' पर ऐसे मटकाई कमर, देखने वालों की फटी रह गईं आंखें

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 06:02 PM (IST)

    Anjali Arora Bold Dance Video Viral कच्चा बादाम फेम गाने से फेमस हुई अंजलि अरोड़ा को आज भला कौन नहीं जानता है। अंजलि ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के तौर ...और पढ़ें

    Photo Credit : Anjali Arora Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Anjali Arora Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anjali Arora Bold Dance Video Viral: 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के तौर पर अपनी एक खास पहचान बनाने वाली अंजलि ने आज अपनी एक खास और अलग पहचान बनाई है। अंजलि को उस वक्त सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी जब उन्होंने कंगना रनोट के शो लॉक अप में हिस्सा लिया था। इस शो के बाद अंजलि को कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले हैं।

    सोशल मीडिया पर एक्टिव

    एक्टिंग के साथ अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों के साथ डांस वीडियो शेयर कर फैंस के होश उड़ाती हैं। इसी बीच अंजलि एक लेटेस्ट डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को अंजलि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

    कैमरे के सामने लगाए जमकर ठुमके

    अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह नेटेड वनपीस ड्रेस पहन कर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान अंजलि फेमस हरियाणवी सॉन्ग उड़ जा उड़ जा रे कबूतर मेरे ठुंगू से बैठा पर ठुमके लगाती दिख रही हैं। वहीं, वीडियो में अंजली का डांस देखकर लोग जोर-जोर से चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि अंजलि किसी प्रोग्राम में गई हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सेल्फी ले रहे फैंस पर सिक्योरिटी गार्ड ने फेंका पानी

    बता दें कि इससे पहले अंजलि अरोड़ा एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में अंजलि एक रेस्टोरेंट में नजर आ रही थीं। वहीं, रेस्टोरेंट के बाहर उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच फैंस उनके काफी करीब आ जाते हैं, जिस वजह से सिक्योरिटी गार्ड उन पर पानी फेंकता है। गार्ड की इस हरकत पर अंजलि भड़क जाती हैं और फैंस पर पानी फैंकने से मना करती हैं। अंजलि की इस बात पर फैंस उनकी तारीफ करते नजर आए।

    खबरें और भी