Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kapil Sharma: सुनील ग्रोवर पर कपिल शर्मा ने किया कटाक्ष, सालों बाद दोनों को फिर इस तरह देख परेशान हुए फैंस!

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 09:20 AM (IST)

    कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अब एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) के साथ फैंस क ...और पढ़ें

    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर आए साथ, (X Image)
    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर आए साथ, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपिल शर्मा का पॉपुलर कॉमेडी शो एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करने लौट आया है। इस बार उनका शो टीवी नहीं, बल्कि ओटीटी पर एंटरटेन कर रहा है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अब दो एपिसोड स्ट्रीम किए जा चुके हैं। शो की सबसे खास बात ये रही कि इस बार सुनील ग्रोवर की भी वापसी हुई।

    कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर ने डॉक्टर गुलाटी बनकर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था, लेकिन होस्ट संग अनबन की वजह से सुनील ग्रोवर को शो से अलग होना पड़ा। हालांकि, लगभग 6 साल बाद दोनों फिर साथ आ गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Panchayat 3: बड़े ट्विस्ट के साथ लौटेगा 'गजब बेइज्जती' वाला ये एक्टर, फुलेरा गांव में लेगा सचिव जी की जगह?

    6 साल बाद साथ आए कपिल और सुनील

    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अब एक बार फिर साथ नजर आए,जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी। दरअसल, जब 2018 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा हुआ था, तो दोनों एक पार्टी में थे और नशे की हालत में इनके बीच गहमागहमी हो गई थी। अब 6 सालों बाद फिर दोनों साथ दिखे। ऐसे में फैंस का परेशान होना लाजिमी है।

    कपिल ने किया कटाक्ष

    कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर संग अपनी एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में दोनों साथ में फ्लाइट में बैठे हुए दिख रहे हैं। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर मस्ती करते और जूस पीते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कपिल ने कटाक्ष भरा कैप्शन लिखते हुए कहा, "दोस्तों परेशान मत हो, ये बस एक छोटी- सी फ्लाइट है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'काफी महंगे आर्टिस्ट लग रहे हैं हम लोग', कपिल शर्मा ने नये शो The Great Indian Kapil Show को लेकर किया रिएक्ट

    View this post on Instagram

    A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

    फैंस हुए परेशान

    कपिल शर्मा के पोस्ट पर फैंस ने कई मजेदार कमेंट किए। पिछले झगड़े को याद करते हुए एक यूजर ने कहा, "रिलैक्स दोस्तों, इस बार सिर्फ जूस पी रहे हैं।"  एक अन्य यूजर ने कहा, "फिंगर क्रॉस्ड, भाई अलग- अलग ही बैठ जाते।" फ्लाइट और फाइट की स्पेलिंग के साथ खेलते हुए एक यूजर ने कहा, "सेफ फाइट सॉरी सेफ फ्लाइट।"