Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या karan kundrra और Tejasswi Prakash का हुआ ब्रेकअप, इस वजह से अब तक नहीं किया रिवील?

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 02:01 PM (IST)

    तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को टीवी का पावर कपल माना जाता है। करीब तीन साल से दोनों डेट कर रहे हैं। आए दिन सोशल ...और पढ़ें

    Tejasswi Prakash And Karan Kundrra (Photo Instagram)
    Tejasswi Prakash And Karan Kundrra (Photo Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 15 में बनी थी तेजस्वी और करण की जोड़ी
    2. तेजस्वी और करण की शादी की खबरें भी आई थी सामने
    3. 3 साल बाद एक-दूसरे से अलग हुआ ये कपल?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के मोस्ट फेवरेट कपल तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) करीब तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस कपल की जोड़ी बिग बॉस 15 में बनी थी। फैंस जब भी दोनों को साथ में देखते हैं, तो उन पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहते हैं। 

    तेजस्वी-करण भी सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं, लेकिन पिछले एक महीने से दोनों के रिश्तों को लेकर अनबन की खबरें सामने आई। हालांकि, दोनों ने ही अपनी तस्वीरों से सभी अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया। अब खबर आई है कि दोनों ने आपसी सहमति से अपनी राह अलग कर ली है। 

    क्या अलग हुए तेजस्वी और करण ?

    न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) अब एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। इस कपल का ब्रेकअप हो गया है, जिसे एक महीने का वक्त बीत गया है। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि इस कपल के एक करीबी सूत्र ने इसका खुलासा किया है।

    यह भी पढ़ें-  Tejasswi-Karan Pics: करण कुंद्रा संग रोमांटिक हुई तेजस्वी प्रकाश, गोद में चढ़कर दिए किलर पोज

    उन्होंने कहा है कि- भले ही उनके ब्रेकअप का कारण ज्ञात नहीं है, लेकिन मुझे बस इतना पता है कि वे पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ छोटे-मोटे झगड़े कर रहे हैं।

    इस वजह से साथ दिख रहा है ये कपल

    रिपोर्ट में आगे ये भी कहा गया है कि, दोनों अभी भी सार्वजनिक रूप से इसलिए एक साथ दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि वह पिछले तीन साल से एक पावर कपल के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्हें लगता है कि इस तरह अचानक ब्रेकअप की खबर देना उनके फैंस के दिल को तोड़ सकता है और उनके लिए अचानक ये स्वीकार करना आसान नहीं होगा। वह दोनों अभी अपने ब्रेकअप का एलान नहीं करने करना चाह रहे हैं।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  Bigg Boss विनर तेजस्वी प्रकाश के हाथ लगा टीवी का ये पॉपुलर शो, अब ब्वॉयफ्रेंड Karan Kundrra को देंगी टक्कर?