Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan Kundrra की नई विंटेज कार हुई चोरी? वीडियो शेयर कर बोले एक्टर- 'प्लीज वापस कर दो'

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 05:54 PM (IST)

    एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) इस वक्त बेहद परेशान हैं और उनकी परेशानी का कारण है उनकी नई विंटेज कार। जो गायब हो गई है। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने स ...और पढ़ें

    करण कुंद्रा की कार (Photo Credit Instagram)
    करण कुंद्रा की कार (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. करण कुंद्रा की कार हुई चोरी !
    2. एक्टर ने वीडियो शेयर कर सुनाई अपनी परेशानी
    3. 6 मार्च को कार के साथ शेयर की थी तस्वीरें

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। करण सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ अपनी छोटी से छोटी खुशी भी साझा करते हैं।

    बुधवार को अभिनेता ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह अपनी विंटेज कार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं अब खबर है कि करण की ये गाड़ी गायब हो गई है। जी हां, इसका जिक्र खुद करण ने सोशल मीडिया पर किया है और इस वक्त काफी परेशान भी नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Valentine Day 2024: करण कुंद्रा ने लेडी लव तेजस्वी प्रकाश संग मनाया वैलेंटाइन डे, शेयर किया खास वीडियो

    क्या चोरी हुई करण कुंद्रा की कार

    करण कुंद्रा (Karan Kundrra) इस वक्त बेहद परेशान हैं और उनकी परेशानी का कारण है उनकी नई विंटेज कार का गायब होना। 6 मार्च को एक्टर ने अपनी गाड़ी के साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरे शेयर की थी। वहीं गुरुवार को उन्हें खबर मिली की उनकी कार गायब हो गई, जिसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि एक्टर की कार चोरी हुई है या फिर उनके किसी दोस्त ने उनके साथ प्रैंक किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

    'प्लीज वापस कर दो'

    एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गुजारिश कर रहे हैं कि अगर कोई उनके साथ गाड़ी को लेकर प्रैंक कर रहा है तो ऐसा न करे। वीडियो में सुन सकते हैं करण बोल रहे हैं, 'जिसने भी ये मजाक किया है, बिल्कुल फनी नहीं है।

    खबरें और भी

    मेरी नई कार है, मतलब जो भी है पुरानी कार ही सही। यह बिल्कुल भी फनी नहीं है। ये कोई टाइम नहीं है प्रैंक करने का। मैंने ढंग से चलाई भी नहीं थी अभी। उसमें कोई सिक्योरिटी सिस्टम भी नहीं है। कोई ट्रैकिंग भी नहीं है, कैमरा नहीं है। मेरी कार कहां है? प्लीज मत करो ऐसा वापस कर दो।'

    यूजर्स बता रहे हैं प्रमोशन 

    बता दें, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि ये करण का नया तरीका है प्रमोशन करने का। एक यूजर ने लिखा- प्रमोशन का ये अच्छा तरीका है। तो वहीं दूसरे ने लिखा, वाह करण मान गए तुमको। तीसरे ने लिखा, करण दो प्रोजेक्ट्स एक साथ प्रमोट कर रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Tejasswi-Karan Pics: करण कुंद्रा संग रोमांटिक हुई तेजस्वी प्रकाश, गोद में चढ़कर दिए किलर पोज