Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करीना ने ठुकराया टीवी पर जज बनने का ये ऑफर

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Wed, 22 Nov 2017 12:05 PM (IST)

    ख़बर है कि इस शो से जीतने वाले टैलेंट को फिल्म में शामिल होने का भी मौका मिल सकता है। ...और पढ़ें

    करीना ने ठुकराया टीवी पर जज बनने का ये ऑफर
    करीना ने ठुकराया टीवी पर जज बनने का ये ऑफर

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। यह स्पष्ट हो चुका है कि करीना कपूर खान अभी पूरी तरह से तैमूर पर ध्यान दे रही हैं और वह एक समय में सिर्फ एक ही प्रोजेक्ट को ओके कह रही हैं। यही वजह है कि जब उनके ख़ास दोस्त करण जौहर ने उन्हें एक नये टीवी शो ‘इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार’ के जज के लिए ऑफर किया तो करीना ने इंकार कर दिया।

    करण की चाहत थी कि वह इस शो का हिस्सा बनें चूंकि वह खुद इस शो में जज की भूमिका में नजर आने वाले थे। कयास लगाये जा रहे थे कि करीना, करण की बात जरूर स्वीकार कर लेंगी लेकिन उन्होंने इस बात के लिए हां नहीं कहा। करीना ने साफ किया है कि वह फिलहाल एक फिल्म का ही काम हाथ में लेंगी, ताकि उनके काम की वजह से तैमूर को किसी तरह की परेशानी न हो। बता दें कि इस शो में करण के अलावा रोहित शेट्टी भी जज हैं और इसे होस्ट करने वाले हैं ऋत्विक धंजानी और करन वाही। इस शो की शुरुआत स्टार प्लस पर जल्द ही होगी और यह टैलेंट हंट शो होगा।

    यह भी पढ़ें:Exclusive: बड़ी फैन फालोविंग वाले कपिल शर्मा किसके फैन हैं, जानिये

     

    ख़बर है कि इस शो से जीतने वाले टैलेंट को फिल्म में शामिल होने का भी मौका मिल सकता है। शो के पहले प्रोमो लांच कर दिये गये हैं। शो की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है।