Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सुनामी हैं वो...' Krushna Abhishek ने मामी सुनीता को दिया खास नाम, लाफ्टर शेफ्स 3 पर मिला सरप्राइज

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 08:01 PM (IST)

    कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर अपनी मामी सुनीता आहूजा के साथ सुलह कर ली। कृष्णा ने प्यार से मामी को 'सुनामी' नाम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह का बीते दिनों एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। सालों की लड़ाई के बाद परिवार फिर साथ आया और कृष्णा ने अपनी मामी और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बीच की दूरियों को मिटाते हुए दोस्ती कर ली। इस जोड़े ने 'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs) के सेट पर अपनी मामी को पैपराज़ी से मिलवाया।

    सरप्राइज एपिसोड की शूटिंग के कुछ दिनों बाद, कृष्णा और कश्मीरा ने एक बार फिर बताया कि कैसे सुनीता ने सेट पर उन्हें सरप्राइज दिया। इस बीच कश्मीरा ने प्यार से मामी को 'सुनामी' नाम दिया।

    यह भी पढ़ें- गोविंदा के घर की 'बहू' को Shah Rukh की फिल्म के लिए मिले 30 हजार, आर्थिक तंगी के चलते करना पड़ा था ऐसा!

    लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर एक पपराजी ने कृष्णा और कश्मीरा से उनकी मामी के साथ वायरल हो रही वीडियो के बारे में पूछा। इस पर कृष्णा ने कहा, "मामी आ गई मजा आ गया।" इसके बाद कश्मीरा ने सुनीता को निकनेम देते हुए कहा, "मामी सुनामी।" कृष्णा ने कहा, "उनका नाम हमने सुनीता मामी नहीं, सुनामी रखा हुआ है।"

    कृष्णा ने मामी को पैप्स से मिलवाया

    कृष्णा ने पैपराजी से आगे कहा, 'सुनामी है, जब भी आती हैं कमाल करती हैं।' इसके बाद उन्होंने कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म दादी की शादी का प्रमोशन किया। यह फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, सादिया खतीब, निखत खान, सतिंदर कस्सोआना और कपिल शर्मा हैं।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Telly Reporter (@tellyreporter)

    मामी को देखकर भावुक हुए कृष्णा

    लाफ्टर शेफ्स 3 के लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो में सुनीता को काले रंग के आउटफिट में शो में अचानक एंट्री करते हुए देखा गया। अंदर आते ही उन्होंने "कृष्णा, ऐ कृष्णा" कहकर पुकारा, जिससे कृष्णा और कश्मीरा दोनों चौंक गए। अपनी मामी को देखते ही वे सरप्राइज होने के साथ-साथ भावुक हो गए। कृष्णा ने उनके पैर छुए, जबकि कश्मीरा की आंखों में आंसू आ गए।

    Krushna (4)

    खबरें और भी

    एपिसोड शूट होने के बाद कृष्णा ने अपनी मामी को पैपराजी से मिलवाया। गोविंदा के परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी की अफवाहों पर उन्होंने कहा,"जितना मसाला मीडिया में पिछले 10-12 सालों से आया है, आज उसमें आग लगा के उसको हमने खत्म कर दिया।" इसी के साथ कृष्णा ने लाफ्टर शेफ और उनकी क्रिएटिव टीम को दिल से धन्यवाद दिया।

    यह भी पढ़ें- '14 साल का वनवास हुआ खत्म', सुनीता ने लगाया भांजे Krushna Abhishek को गले...फिर क्यों आगबबूला हो रहे हैं फैंस?