Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KBC 14: बिग बी ने शाश्वत गोयल से पूछा 7.5 करोड़ का सवाल, शो के विनर बन पहले ही रच चुके हैं इतिहास

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 03:20 PM (IST)

    Kaun Banega Crorepati 14 कौन बनेगा करोड़पति 14 को जल्द ही इस सीजन का अपना पहला विनर मिलने वाले वाला है। आज दिल्ल से आए शाश्वत गोयल से अमिताभ बच्चन 7 ...और पढ़ें

    kaun banega crorepati 14, Amitabh bachchan, shashwat goel
    kaun banega crorepati 14, Amitabh bachchan, shashwat goel

    नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 14 अपने पूरे शबाब पर है। इस क्विज शो का मकसद तो लोगों को करोड़ों रुपये जीताना है पर ऐसा मौका कभी-कभी ही आता जब कोई कंटेस्टेंट एक करोड़ के करीब पहुंचे। हालांकि इस सीजन में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कोई आखिरी मुकाम तक पहुंचा हो। दिल्ली के शाश्वत गोयल ने दर्शकों को और अपने परिवार को सेलिब्रेशन का मौका दिया है।

    1 करोड़ जीतने वाले दूसरे कंटेस्टेंट बनें शाश्वत

    केबीसी 14 का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें बिग बी ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि दिल्ली के शाश्वत गोयल ने 1 करोड़ के प्रश्न का सही उत्तर दे कर यह धनराशि जीत ली है। शाश्वत, दिल्ली की एक ई कॉमर्स कंपनी के स्ट्रैटजी मैनेजर हैं और करोड़ जीतने वाले इस सीजन के दूसरे कंटेस्टेंट भी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    आज देंगे 7.5 करोड़ के लिए सही जवाब?

    हालांकि शाश्वत के लिए यह सफर आसान नहीं रहा। फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट जीतने के बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया कि वो अपने साथ किसी को नहीं लेकर आएं हैं। उन्होंने इसके पीछे एक दर्दनाक वजह भी बताई। उनका कहना था कि जब साल 2000 में केबीसी की शुरुआत हुई तो उनकी मां महेशा कहती थी कि तू भी एक दिन इस शो को जीतेगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    मां का सपना पूरे करने आए 

    शाश्वत ने आगे जो बताया उसे सुनकर बिग बी भी इमोशन हो गए। कंटेस्टेंट ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में उनकी मां का निधन हो गया था। तब से लेकर आजतक जिंदगी उनके लिए बहुत मुश्किल साबित हुई है। वो यह शो जीत कर अपनी मां का सपना पूरा करना चाहते हैं। 1 करोड़ जीतने के बाद शाश्वत फूट-फूटकर रोने लगे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    क्या बनेंगे इस सीजन के पहले विनर?

    अब शाश्वत 7.5 करोड़ का सवाल भी खेलेंगे। शो के एक और प्रोमो में स्पष्ट हुआ कि शाश्वत गेम छोड़ते नहीं बल्कि अगले सवाल के लिए जवाब लॉक करने को कहते हैं। वो इस सीजन के विजेता बनते है कि नहीं यह तो आज के एपिसोड से स्पष्ट होगा। 

    यह भी पढ़ें

    Bigg Boss 16: टीवी की इस बहू को बिग बॉस के घर में आते ही हुआ प्यार, इस शख्स की बाहों में आईं नजर

    Bigg Boss 16: स्वाति मालीवाल ने की साजिद खान को शो से हटाने की मांग, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र