Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मिर्जापुर और आगरा से जुड़ा है KBC 16 का ये सवाल, 'करोड़पति' बनने के लिए क्या आपको पता है इसका सही जवाब?

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 02:45 PM (IST)

    अमिताभ बच्चन के होस्टेड शो Kaun Banega Crorepati के अब तक हर सीजन हिट हुए हैं। बिग बी हर बार एक नई एनर्जी और कलेवर में अपने फैंस के सामने हाजिर होते ह ...और पढ़ें

    'कौन बनेगा करोड़पति 16' होस्ट अमिताभ बच्चन
    'कौन बनेगा करोड़पति 16' होस्ट अमिताभ बच्चन

    HighLights

    1. 'कौन बनेगा करोड़पति 16' का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू
    2. 'केबीसी 16' रजिस्ट्रेशन का दूसरा सवाल आया सामने
    3. मिर्जापुर और आगरा से जुड़ा है सवाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस शो की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुका है। सही सवालों का जवाब देकर फैंस शो में शामिल होकर करोड़पति बन सकते हैं। वैसे भी इस शो ने अब तक कई लोगों को मालामाल किया है। 

    अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति' का हर सीजन काफी धमाकेदार रहा है और अब 16वें सीजन को लेकर बज बना है। 26 अप्रैल को 'कौन बनेगा करोड़पति 16' का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हुआ है। तब से ही इस सीजन को लेकर फैंस में हाइप बनी है। मेकर्स ने रजिस्ट्रेशन का दूसरा सवाल पोस्ट किया है, जो मिर्जापुर और आगरा से संबंधित है। 

    ये है 'केबीसी 16' का दूसरा सवाल

    'केबीसी' फैंस जो अब तक के सीजन में शामिल नहीं हो सके और 16वें सीजन में आने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए मेकर्स ने रजिस्ट्रेशन का दूसरा सवाल पोस्ट किया है। 

    उत्तर प्रदेश के शहर मिर्जापुर और आगरा, दोनों को इनमें से किसके लिए भौगोलिक संकेतक या जीआई टैग प्राप्त है?

    A:- पान

    B:- लकड़ी के खिलौने

    C:- चावल

    D:- दरी

    इसका जवाब आज रात यानी 28 अप्रैल की रात 9 बजे तक देना होगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    फैंस इस ऑप्शन में हुए कन्फ्यूज 

    इस सवाल के जवाब में फैंस के बीच ऑप्शन ए और ऑप्शन डी के बीच कन्फ्यूजन है। किसी को लगता है सही जवाब पान है, तो कोई दरी को सही जवाब बता रहा है।

    खबरें और भी

    ये था 'केबीसी 16 रजिस्ट्रेशन' का पहला सवाल

    'कौन बनेगा करोड़पति 16' के रजिस्ट्रेशन का पहला सवाल दिवंगत राजनेता कर्पूरी ठाकुर से जुड़ा था। सवाल था 'श्री कर्पूरी ठाकुर जिन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया, किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?' इसके ऑप्शन्स थे-

    A:- उत्तर प्रदेश

    B:- राजस्थान 

    C:- पंजाब 

    D:- बिहार

    इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन डी है।

    यह भी पढ़ें: लापता होने के बाद CCTV में दिखे गुरुचरण सिंह, पीठ पर बैग लटकाए नजर आए 'तारक मेहता...' के 'सोढ़ी'