विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KBC में अब तक कौन बना 7 करोड़ का जैकपॉट जीतने वाला विनर? हॉट सीट पर बैठकर रचा था इतिहास

Published: Sun, 09 Mar 2025 06:00 AM (IST)

टीवी के पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) को खूब पसंद किया जाता है। अमिताभ बच्चन (Amitabh ...और पढ़ें

कौन बनेगा करोड़पति में 7 करोड़ का प्राइज किसने जीता है (Photo Credit- Jagran)
कौन बनेगा करोड़पति में 7 करोड़ का प्राइज किसने जीता है (Photo Credit- Jagran)

HighLights

  1. केबीसी 16 की चर्चा इन दिनों खूब चल रही है
  2. कौन बनेगा करोड़पति में कई कंटेस्टेंट 1 करोड़ का प्राइज जीत चुके हैं
  3. 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल का जवाब किसने सही दिया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के हर सीजन को खूब पसंद किया जा रहा है। केबीसी का 16वां सीजन इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। सवालों के सही जवाब देकर हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट बंपर प्राइज मनी जीतते हैं। आज बात अब तक के इकलौते प्रतिभागी की कर रहे हैं, जिन्होंने केबीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा धन राशि अपने नाम की है।

सोनी टीवी पर आने वाले कौन बनेगा करोड़पति को बीते कुछ सीजन से लगातार अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आ रहे हैं। क्विज शो में अभिनेता सवाल पूछने के साथ ही, प्रतिभागियों के साथ मजेदार बातचीत भी करते अक्सर नजर आते हैं। यह शो दर्शकों का ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ मनोरंजन भी करता है। टीवी लवर्स इसके लेटेस्ट सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

केबीसी में 7 करोड़ का जैकपॉट प्राइज किसने जीता?

कौन बनेगा करोड़पति में अभी तक 1 करोड़ का प्राइज काफी कंटेस्टेंट जीत चुके हैं। ऐसा भी कहा जा सकता है कि हर सीजन में केबीसी को नया करोड़पति जरूर मिलता है, लेकिन ज्यादातर प्रतिभागी 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल का जवाब देने में चूक जाते हैं और इतनी बड़ी प्राइज मनी को हारने की जगह शो को क्विट करने का फैसला लेते हैं।

Photo Credit- Jagran

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan ने खुद को कर लिया था फ्रीज में लॉक, बोले- 'मैं चिल्लाया और फिर...', बाद में हुआ ये हाल

केबीसी सीजन 8 में यानी साल 2014 में अचिन नरूला और उनके छोटे भाई सार्थक नरूला ने हॉट सीट पर बैठकर 7 करोड़ रुपये जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद फिलहाल कोई भी जैकपॉट सवाल का जवाब देकर जीता नहीं है।

नरूला ब्रदर्स ने कैसे रचा इतिहास?

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में अचिन नरूला ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर बात की थी। उन्होंने कहा, ‘हमने कभी भी 7 करोड़ प्राइज मनी जीतने के बारे में सोचा भी नहीं था। केबीसी के दौरान हमें लगा था कि हम केवल 25 लाख के सवाल तक पहुंच पाएंगे, लेकिन कॉल आने के बाद हमने जमकर तैयारी शुरू कर दी।’ शायद दोनों की तैयारी इतनी अच्छी रही कि उन्होंने शो के अंतिम सवाल का सही जवाब दिया और प्राइज मनी अपने घर ले गए।

Photo Credit- Jagran

सार्थक नरूला ने केबीसी से जुड़ी रोचक जानकारी देते हुए कहा था कि 'कौन बनेगा करोड़पति में खेलते समय घड़ी पर नजर रखना बेहद जरूरी होता है। शुरुआत के कुछ सवालों के बाद आत्मविश्वास खुद बढ़ता जाता है, लेकिन लाइफलाइन का सही इस्तेमाल करना और संयम बनाए रखना भी उतना ही जरूरी होता है। अगर इन चीजों का ध्यान रखा जाता है, तो आप गलती करने से बच सकते हैं।'

ये भी पढ़ें- 27 की उम्र में KBC के पहले करोड़पति बनने वाले हर्षवर्धन अब हैं एक कंपनी के CEO, आइए पढ़ें उनकी कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।