Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KBC 17: काली मिर्च से जुड़ा था 1 करोड़ रुपये का ये आसान सवाल, जवाब देने से चूकीं कंटेस्टेंट, आपको पता है?

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 04:35 PM (GMT+05:30)

    Kaun Banega Crorepati 17 अमिताभ बच्चन होस्टेट क्विज बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 17 शुरू हो गया है। हाल ही में एक कंटेस्टेंट सीजन की प ...और पढ़ें

    केबीसी 17 की कंटेस्टेंट नहीं दे पाई 1 करोड़ के सवाल का जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    केबीसी 17 की कंटेस्टेंट नहीं दे पाई 1 करोड़ के सवाल का जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं कंटेस्टेंट
    2. दिल्ली की कंटेस्टेंट ने हासिल की 50 लाख की प्राइज मनी
    3. इस सवाल के चलते करोड़पति बनने से चूकीं कंटेस्टेंट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) टीवी वर्ल्ड के फेमस क्विज बेस्ड रियलिटी शोज में से एक है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पिछले दो दशक से शो का हिस्सा हैं। वह अपनी होस्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

    करोड़पति बनाने के साथ-साथ यह शो कई दिलचस्प किस्सों से भी भरा होता है। अमिताभ बच्चन कभी अपनी फिल्म या फिर शो में आने वाले सेलिब्रिटीज से कुछ ऐसे राज खुलवा लेते हैं जिनसे फैंस भी अनजान होते हैं। खैर, 16 सक्सेसफुल सीजन के बाद हाल ही में इसका 17वां सीजन शुरू हुआ है और सीजन की पहली कंटेस्टेंट लखपति भी बन गई है।

    कंटेस्टेंट ने दिए 14 सवालों के जवाब

    कौन बनेगा करोड़पति 17 के पहले एपिसोड में पहली कंटेस्टेंट के रूप में 21 साल की कशिश सिंघल आईं जो दिल्ली की रहने वाली हैं। अपने ज्ञान के दम पर कशिश सिंघल ने एक के बाद एक 14 सवालों के जवाब दे दिए और सारी लाइफलाइन का इस्तेमाल करके लखपति बन गईं। कशिश सिंघल का ज्ञान देख अमिताभ बच्चन भी एक पल के लिए हैरान हो गए।

    यह भी पढ़ें- KBC 17: अमिताभ बच्चन के शो में इस बार कौन बनेगा करोड़पति, OTT और टीवी पर कहां देखें केबीसी सीजन 17?

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    कशिश सिंघल ने 14 सवालों के सही जवाब देकर लाखों रुपये जीत लिया है और शायद वह सीजन की पहली करोड़पति भी बन जातीं। मगर वह एक सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। 14 सवालों के सही जवाब देने के बाद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनसे 15वां सवाल किया जो 1 करोड़ रुपये के लिए था। 

    1 करोड़ के लिए सवाल

    विसीगोथ के किस राजा ने शहर से घेराबंदी हटाने के लिए, प्राचीन रोम से फिरौती के रूप में काली मिर्च की मांग की थी, जिसका रोम भारत में व्यापार करता था?

    खबरें और भी

    आप्शंस- 

    A - लुडोविक

    B - एमेरिक

    C - अलारिक

    D - पीयोडोरिक

    सही जवाब - ऑप्शन B - एमेरिक

    लाइफलाइन भी नहीं आया काम

    कशिश इस सवाल का जवाब दे पाने में असफल थीं, इसलिए उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल करने का फैसला किया। मगर उन्हें सवाल का जवाब नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने बिना रिस्क लेते हुए शो को ही क्विट करने का फैसला किया। भले ही वह 1 करोड़ न जीत पाई हों, लेकिन वह 50 लाख रुपये की प्राइज मनी के साथ घर लौटीं। 

    यह भी पढ़ें- KBC 17: 'पाकिस्तान को जवाब..' कर्नल सोफिया कुरैशी ने Operation Sindoor के खोले राज, बिग बी ने लगाए देशभक्ति के नारे