यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 13: एयरपोर्ट पर नील भट्ट ने पत्नी ऐश्वर्या को दिया ऐसा सरप्राइज, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
Khatron Ke Khiladi 13 दो महीने तक खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग करने के बाद अब फाइनली कई सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट मुंबई लौट आए हैं। अब हाल ही में ...और पढ़ें

HighLights
- पति को देखकर फूट-फूटकर रोईं ऐश्वर्या शर्मा
- खतरों के खिलाड़ी 13 की शूट खत्म करके कंटेस्टेंट लौटे मुंबई
- नील भट्ट ने पत्नी ऐश्वर्या शर्मा को दिया सरप्राइज
नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के टेलीविजन पर ऑनएयर होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मई में रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो की शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट्स केप टाउन के लिए रवाना हुए थे।
ये शो भले ही कलर्स पर अब तक शुरू न हुआ हो, लेकिन स्टंट बेस्ड शो के एलिमिनेशन से लेकर कंटेस्टेंट से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है।
अब हाल ही में 2 महीने के बाद इस शो की शूटिंग खत्म करके सभी सेलिब्रिटीज इंडिया लौट आए हैं। मुंबई लौटते ही अपने पति नील भट्ट को देखकर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा फफक-फफक कर रोने लगीं।
पति नील भट्ट को देखकर खूब रोईं ऐश्वर्या शर्मा
सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट पिछले कुछ समय साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शो की शूटिंग कर रहे थे और शूट खत्म के बाद शिव ठाकरे सहित कई कंटेस्टेंट मुंबई लौटे, जहां पैपराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। खतरों के खिलाड़ी 13 की कंटेस्टेंट और 'गुम हैं किसी के प्यार में' एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा का एक वीडियो सामने आया, जहां उन्हें रिसीव करने के लिए उनके पति नील भट्ट पहुंचे।
रिपोर्ट्स की मानें तो नील भट्ट ने एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी ऐश्वर्या को सरप्राइज दिया, वह उन्हें बताए बिना उन्हें लेने के लिए आए थे। पति को अचानक यूं सामने देखकर ऐश्वर्या उर्फ पाखी काफी इमोशनल हो गईं और अपने आंसुओं को नहीं रोक सकीं। वह नील के सीने से लिपटकर रोने लगीं।
15 जुलाई को होगा खतरों के खिलाड़ी 13 का प्रीमियर
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की बात करें तो शो की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इस शो के कई प्रोमोज अब तक सामने आ चुके हैं। ये शो 15 जुलाई से कलर्स टीवी पर ऑनएयर होगा। इस बार शो में अंजुम फकीह, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, डिनो जेम्स, डेजी शाह, रोहित रॉय, रूही चतुर्वेदी, रश्मीत कौर जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं।
खबरें और भी
रिपोर्ट्स की मानें तो शिव ठाकरे के अलावा 'गुम हैं किसी के प्यार में' एक्ट्रेस पाखी उर्फ ऐश्वर्या शर्मा ने भी टॉप फाइनलिस्ट के तौर पर अपनी जगह बनाई है।