Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की शो में एंट्री ? बोल्ड डांस मूव्स से बटोरती हैं चर्चा

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 03 May 2023 10:52 PM (IST)

    Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब शो ...और पढ़ें

    Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Instagram
    Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर बज बना हुआ है। खासकर केकेके 13 के निडर कंटेस्टेंट्स को लेकर। शो के नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शो में एक नए सेलेब के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

    पॉपुलर इन्फ्लुएंसर को मिला मौका

    खतरों के खिलाड़ी 13 में अब तक कई स्टार्स के शामिल होने की खबर आ चुकी है। इनमें से कुछ कंटेस्टेंट्स ने तो खुद केकेके 13 में अपनी एंट्री को कन्फर्म कर दिया है। अब एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और सोशल मीडिया सेंसेशन शो से जुड़ सकती हैं।

    विवादित रियलिटी शो का बन चुकी हैं हिस्सा

    यूट्यूब पर अपने बोल्ड डांस मूव्स से चर्चा पाने वाली अंजलि अरोड़ा के खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होने की खबर सामने आई है। अंजलि बीते साल कंगना रनोट के रियलिटी शो लॉक अप का हिस्सा बनी थीं और फिनाले तक सफर तय किया था। हालांकि, वो जीतने से चूक गई थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

    केकेके 13 के लिए किया अप्रोच

    अजंलि को लेकर अब जानकारी आई है कि खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है और दोनों के बीच बात आगे भी बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केकेके 13 के लिए शो के मेकर्स संग अंजलि अरोड़ा की बात चल रही है।

    खबरें और भी

    स्टंट करते हुए आएंगी नजर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच डील फाइनल भी हो गई है और अंजलि नए सीजन में स्टंट करते हुए नजर आ सकती हैं। हालांकि, चैनल और अंजलि की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

    टिक-टॉक ने बनाया पॉपुलर

    अंजलि अरोड़ा के प्रोफाइल के बारे में बात करें तो उन्हें पॉपुलैरिटी टिक टॉक से मिली थी। अंजलि ने अपने कुछ सेकेंड्स के रील बनाकर खूब सुर्खियां बटोरी। जब टिक-टॉक बंद हो गया तो उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील बनाना शुरू किया। यहां भी फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया और अंजलि के फॉलोअर्स मिलियन्स में पहुंच गए। इंस्टाग्राम पर अंजलि को 12 मिलियन से ज्यागा लोग फॉलो करते हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)