Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आपने सुना 'Khatron ke Khiladi 13' का एन्थम, फिनाले से पहले जमकर सुना जा रहा ये गाना, फैंस ने की तारीफ

    Updated: Wed, 04 Oct 2023 12:49 PM (GMT+05:30)

    KKK 13 फेमस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में ऐश्वर्या शर्मा शिव ...और पढ़ें

    Khatron ke Khiladi 13 Anthem Song Released
    Khatron ke Khiladi 13 Anthem Song Released

    HighLights

    1. 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ग्रैंड फिनाले है करीब
    2. मेकर्स ने लॉन्च किया एंथम सॉन्ग
    3. खतरों के खिलाड़ी 13 में कंटेस्टेट्स के बीच कड़ा मुकाबला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron ke Khiladi 13 Anthem: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' काफी पॉपुलर है। करीब चार महीने तक लोगों का खतरों से मनोरंजन करने के बाद यह शो अब खत्म होने के करीब है।

    कुछ ही दिनों में इसका ग्रैंड फिनाले है। विनर की ट्रॉफी तो कोई एक ही अपने नाम करेगा, लेकिन मुकाबला कई कंटेस्टेंट्स के बीच है। खिलाड़ियों के हौसले और उनकी अब तक की जर्नी को दिखाते हुए मेकर्स ने एन्थम सॉन्ग लॉन्च किया है।

    'खतरों के खिलाड़ी 13' का एन्थम

    'खतरों के खिलाड़ी 13' शो 15 जुलाई से ऑनएयर हुआ था। तब से लेकर अब तक कंटेस्टेंट्स से ऐसे-ऐसे टास्क करवाए गए, जिसे देख व्यूवर्स तक की चीख निकल जाए। कभी पानी के अंदर, तो कभी ऊंचाई से खिलाड़ियों को इस शो में एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट परफॉर्म करना पड़ा। अब जब 'खतरों के खिलाड़ी 13' अंतिम पड़ाव पर है, तो इनका हौसला बनाए रखने के लिए मेकर्स ने एन्थम रिलीज किया है, जिसे फैंस की खूब तारीफ मिली है।

    यह है गाने के लिरिक्स

    एन्थम सेमी फाइनर राउंड के लिए दिखाया गया है। इसके लिरिक्स हैं- 'ये खेल खतरों के खिलाड़ी का, दमदारों का, जाबांजो का। इस खेल का यारों क्या कहना, इस खेल से बच कर रहना।'

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    फैंस ने किया ये कमेंट

    इस एन्थम सॉन्ग को सुनने के बाद कुछ फैंस ने शिव ठाकरे, तो कुछ ने ऐश्वर्या शर्मा को सपोर्ट किया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'माइंड ब्लोइंग प्रोमो।' कुछ ने अर्चना गौतम को भी सपोर्ट दिखाया है। फिनाले में कौन पहुंचा, ये तो आने वाले एपिसोड्स में पता लगेगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि डीनो जेम्स ने इस सीजन की ट्रॉफी जीती है।

    यह भी पढ़ें: KKK 13: फिनाले से पहले ऐश्वर्या शर्मा को मिला सबसे खतरनाक टास्क, देखकर फटी रह गयीं बाकी कंटेस्टेंट्स की आंखें

    खबरें और भी