Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: समुद्र के किनारे कचरा उठाते दिखे शिव ठाकरे, पाकिस्तान से भी फैंस ने बरसाया खूब प्यार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 11:02 AM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 बिग बॉस मराठी के विनर शिव ठाकरे अपनी सादगी भरे अंदाज से अक्सर अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 ...और पढ़ें

    khatron ke khiladi 13- शिव ठाकरे ने की समुद्र के पास सफाई । Photo- Instagram
    khatron ke khiladi 13- शिव ठाकरे ने की समुद्र के पास सफाई । Photo- Instagram

    HighLights

    1. समुद्र किनारे कचरा उठाते दिखे शिव ठाकरे
    2. सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया खूब प्यार
    3. खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहे हैं शिव ठाकरे

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 Shiv Thakare: शिव ठाकरे एक ऐसी पर्सनैलिटी हैं, जिनसे आम ऑडियंस खुद को काफी कनेक्ट करती है। बिग बॉस 16 में उन्होंने अपने अंदाज से हर किसी का दिल जीता था।

    इन दिनों बिग बॉस मराठी के विनर शिव रोहित शेट्टी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-13' के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं।

    ऑन शो और ऑफ शो डेजी शाह के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है। छोटी-छोटी चीजों से अपने फैंस का दिल जीतने वाले शिव ठाकरे ने हाल ही में फिर कुछ ऐसा किया, जिससे अब एक बार फिर से फैंस उनकी सादगी के कायल हो गए हैं।

    समुद्र किनारे शिव ठाकरे ने बीना ढेर भर कचरा

    मुंबई में अक्सर सेलिब्रिटीज बीच को साफ रखने का जिम्मा अपने कंधों पर लेते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही करते दिखे खतरों के खिलाड़ी 13 के शिव ठाकरे। उनकी इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में शिव ठाकरे समुद्र के पास पड़े कचरे को बीनकर एक टोकरी में इकठ्ठा कर रहे हैं।

    इतना ही नहीं, शिव की टीम उनके पास खाड़ी हुई है, लेकिन बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट ने खुद वह टोकरी उठाई और कचरे को एक कोने में रखा। शिव जिस तरह से आम आदमी की तरह समुद्र की क्लीनिंग कर रहे हैं, उसकी तारीफ सिर्फ उनके इंडियंस फैंस ने ही नहीं की, बल्कि पाकिस्तान वाले भी उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    शिव ठाकरे की वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

    उनकी इस वीडियो को देखने के बाद पाकिस्तान से एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "पाकिस्तान में आप सुपरहीरो हो, फैंस को आप पर बहुत गर्व है शिव ठाकरे"। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये है हमारा शिव ठाकरे"। अन्य यूजर ने लिखा, "शिव हमें तुम पर बहुत गर्व है। सब तुम्हारी तरह नहीं होते हैं।

    खबरें और भी

    इस दुनिया को तुम जैसे लोगों की बहुत ज्यादा जरूरत है, सिंपल, सेल्फलेस और दयालु"। आपको बता दें कि शिव ठाकरे हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 से एलिमिनेट होते-होते बचे।