Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: सबसे पॉपुलर खिलाड़ी हुआ बाहर, बिग बॉस के बाद KKK13 की ट्रॉफी भी फिसली?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 09:35 AM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 Elimination रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में जबरदस्त एडवेंचर और स्टंट देखने को मिल रहा है। शो में इस बार स्टंट के ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13 Contestant Shiv Thakare- Archana Gautam Instagram Image
    Khatron Ke Khiladi 13 Contestant Shiv Thakare- Archana Gautam Instagram Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में कंटेस्टेंट्स जान की बाज लगा रहे हैं। अब तक शो में खिलाड़ी कई खतरनाक टास्क का सामना कर चुके हैं। टीवी, फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से आने वाले 14 सेलेब्स के साथ खतरों के खिलाड़ी 13 की शुरुआत हुई थी। 

    खतरों के खिलाड़ी 13  में इस हफ्ते एलिमिनेशन के साथ एक कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है। केकेके 13 के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के खिलाफ खुद होस्ट रोहित शेट्टी उतर आए। खतरों के खिलाड़ी 13 में इस बार रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

    किसने जीता फेस ऑफ ?

    रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स से कहा कि उन सभी को मिलकर टास्क पूरा करना होगा और अगर वो इस काम में सफल हो गए तो इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। वहीं, अगर वो हार गए तो किसी को हमेशा की तरह केकेके 13 से अलविदा लेना पड़ेगा। इस फेस ऑफ के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर पूरी कोशिश की टास्क जीतने की, लेकिन रोहित शेट्टी का हरा नहीं पाए।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    रोहित शेट्टी ने चटाई धूल

    रोहित शेट्टी ने टास्क में 6 स्टार्स जीते, जबकि खिलाड़ी केवल 5 स्टार्स ही हासिल कर पाए। इस टास्क में सबसे खराब परफॉर्म करने की वजह से ऐश्वर्या शर्मा और शिव ठाकरे को एलिमिनेशन राउंड में चले गए। रोहित शेट्टी ने एलिमिनेशन में जानवरों और करंट के झटकों से जुड़ा एक टास्क दिया। 3 टियर बॉक्स में बंद शिव और ऐश्वर्या को करंट के झटके खाते हुए सांप के मुंह से चाबी निकालकर टास्क पूरा करना था। दोनों ने इस खतरनाक काम को स्टंट को पूरा किया।

    खबरें और भी

    कौन हुआ केकेके 13 से एलिमिनेट ?

    शिव ने ठाकरे ने टास्क को 11 मिनट 46 सेकेंड में पूरा किया। वहीं, एश्वर्या शर्मा स्टंट को 10 मिनट 3 सेकेंड में पूरा करके विनर बन गईं। इसके साथ ही खतरों के खिलाड़ी 13 से शिव ठाकरे के बाहर जाने की बारी आ गई। फैंस को उम्मीद थी कि बिग बॉस 16 के रनर-अप रहे शिव, केकेके 13 तो जीत ही जाएंगे, लेकिन उनके टास्क हारने पर ये उम्मीद भी टूट गई। इस बीच रोहित शेट्टी ने सबको चौंकाते हुए खुलासा किया कि इस हफ्ते केकेके 13 में कोई एलिमिनेशन नहीं होगा, जिसके बाद शिव ठाकरे ने राहत की सांस ली। इस ट्विस्ट भरे नो एलिमिनेशन के बाद खतरों के खिलाड़ी 13 में अंजुम फकीह की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई।