Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: हारकर भी जीता ये पॉपुलर कंटेस्टेंट, वाइल्ड कार्ड के साथ रोहित शेट्टी ने दिया दूसरा मौका

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 03:40 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 Wild Card Entry स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 चर्चा में बना हुआ है। पिछले कई सीजन से शो फैंस का फेवरेट बना हुआ ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13 Wild Card Entry
    Khatron Ke Khiladi 13 Wild Card Entry

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 Wild Card Entry: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 अपने प्रीमियर के साथ ही चर्चा में बना हुआ है। फैंस के बीच शो हर बार अपनी धाक जमाता है। इस सीजन में भी ऐसा कुछ देखने को मिल रहा है। खतरों के खिलाड़ी 13 का हालिया एपिसोड कई सारे ट्विस्ट से भरा रहा है। चौंका देने वाले एलिमिनेशन के बीच एक कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई।

    किस कंटेस्टेंट की हुई केकेके 13 में वापसी

    खतरों के खिलाड़ी 13 से अब तक तीन कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेशन हो चुका है। इनमें रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह और अंजलि आनंद का नाम शामिल है। शो से तीन एलिमिनेशन होने के बाद इस बार रोहित शेट्टी ने एक कंटेस्टेंट को वापिस आने का मौका दिया। उन्होंने एपिसोड के अंत में खुलासा किया कि खतरों के खिलाड़ी 13 में अंजुम फकीह की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री वापसी हो रही है।

    दिलचस्प था एपिसोड

    खतरों के खिलाड़ी 13 के बीते एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के साथ मुकाबला नहीं करना था। इस बार ट्विस्ट के साथ कंटेस्टेंट्स को होस्ट रोहित शेट्टी के साथ भिड़ना था यानी होस्ट वर्सेस खिलाड़ी।

    रोहित ने दिया कंटेस्टेंट्स को चैलेंज

    रोहित शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट्स को बताया कि उन सभी ने मिलकर सारे टास्क पूरे कर लिए तो इस बार शो में कोई एलिमिनेशन नहीं होंगे। वहीं, अगर रोहित जीत गए तो किसी एक कंटेस्टेंट को हमेशा की तरह बाहर होना पड़ेगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    इन दो कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेश की तलवार

    रोहित शेट्टी और खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले में होस्ट ने 6 सितारे जीते तो वहीं, कंटेस्टेंट्स 5 स्टार्स ही हासिल कर पाए। इस तरह रोहित शेट्टी जीत गए और कंटेस्टेंट्स की हार हुई। टास्क खत्म होने के बाद एलिमिनेशन राउंड में शिव ठाकरे और ऐश्वर्या शर्मा को जाना पड़ा।

    खबरें और भी

    सांसें रोक देने वाला एलिमिनेशन

    एविक्शन टास्क को ऐश्वर्या जीत गईं और एख मिनट की देरी के कारण शिव ठाकरे हार गए। सभी को लगा कि अब शिव का सफर केकेके 13 से खत्म हो गया है, लेकिन तभी रोहित शेट्टी ने ट्विस्ट के साथ घोषणा की कि इस हफ्ते के लिए शो में कोई एलिमिनेशन नहीं हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    जीतने के दावेदार

    खतरों के खिलाड़ी 13 में अब 11 खिलाड़ी बचे हुए हैं। इनमें सौंदस मौफाकिर, डेजी शाह, अर्जित तनेजा, नायरा एम बनर्जी, शीजान खान, रशमीत कौर, डिनो जेम्स, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे और अंजुम फकीह बचे हुए हैं।