Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi फेम Anjum Fakih अस्पताल में हुईं भर्ती, सेल्फी शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 08:39 PM (IST)

    Anjum Fakih टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने जी के फेमस शो कुंडली भाग्य में काम कर अपनी पहचान बनाई है। इसके बाद उन्हें रोहित शेट्टी के ...और पढ़ें

    अस्पताल में भर्ती हुईं अंजुम फकीह (Photo Credit: Instagram)
    अस्पताल में भर्ती हुईं अंजुम फकीह (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस अंजुम फकीह से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस भी परेशान हो सकते हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी एक छोटी सी सर्जरी हुई है और अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया है।

    बता दें कि एक दिन पहले ही अंजुम ने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ ईद मनाते हुए तस्वीर शेयर की थी। ऐसे में अब उन्हें अचानक अस्पताल में देख हर कोई परेशान है और जल्द ही उनके ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: कहां गुम हो गईं Mahabharat की 'उर्वशी', अर्जुन को दिया था किन्नर बनने का श्राप, जीवन जीने के लिए अब करती हैं ये काम

    अंजुम ने शेयर की सेल्फी

    अंजुम फकीह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शनिवार को दो तस्वीरें शेयर की। पहली फोटो में उनके हाथों में नीडल लगी हुई दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरी फोटो में उन्होंने अपनी सेल्फी शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अस्पताल के गाउन में दिखाई दे रही हैं और उनके नाक में ऑक्सीजन ट्यूब लगी हुई है।

    इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने हंसी-मजाक के साथ अपना हेल्थ अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा कि ड्यून पार्ट 3 में नजर आ सकती हूं हाहाहाहा, तो उसे सुनो अल गरीब के नाम से पेश किया जा सकता है। वैसे मजाक से हटकर एक छोटी सी सर्जरी हुई है और अब सब कुछ ठीक है।

    खबरें और भी

    अंजुम फकीह का वर्क फ्रंट

    एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें जी के फेमस शो कुंडली भाग्य में देखा गया था। इस शो के जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई। 'कुंडली भाग्य' में दिखाई देने के बाद अंजुम को 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 में देखा गया था। यहां भी लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था। हालांकि, वह कुछ ही समय में इस शो से बाहर हो गई थीं।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13: हारकर भी जीता ये पॉपुलर कंटेस्टेंट, वाइल्ड कार्ड के साथ रोहित शेट्टी ने दिया दूसरा मौका