यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KKK 13 Finale: मां की याद में इमोशनल हुए शिव ठाकरे, खत लिखकर जताया प्यार, पढ़कर भर आएंगी आपकी आंखें
KKK 13 Finale रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाना वाला खतरों के खिलाड़ी टीआरपी रेस में अक्सर बना रहता है। फैंस यहां दिखाए जाने वाले खतरनाक स्टंट देखना ...और पढ़ें

HighLights
- कुछ ही दिनों में है 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ग्रैंड फिनाले
- फिनाले से पहले शिव को आई मां की याद
- शिव ने लिखा मां के नाम खत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' इंडियन टेलीविजन पर बस कुछ ही दिनों का मेहमान है। शो ग्रैंड फिनाले के बहुत करीब पहुंच गया है। शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, डीनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, नायरा बनर्जी, अर्जित तनेजा और रश्मित कौर के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है।
ग्रैंड फिनाले की रात और भी खतरनाक होगी, जब सबसे खतरनाक स्टंट परफॉर्म करने को दिया जाएगा। इस बीच शो का आखिरी गेम खेलने से पहले शिव ठाकरे को आई की याद आ गई।
नजदीक है ग्रैंड फिनाले
'खतरों के खिलाड़ी 13' इस वक्त सेमी फिनाले राउंड में है। 14 अक्टूबर को शो का ग्रैंड फिनाले दिखाया जाएगा। अब तक की जर्नी में सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देकर यहां तक का सफर तय किया। अब 'खतरों के खिलाड़ी 13' में फैमिली टाइम भी शुरू किया गया है, जिसमें सभी के घरवालों या चाहने वालों ने उनके लिए मैसेज भेजा हो। इसी तरह कंटेस्टेंट्स को भी अपने-अपने घरवालों के लिए संदेश भेजते दिखाया जाएगा।
शिव को आई 'आई' की याद
मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शिव ठाकरे इमोशनल होकर अपनी आई को याद करते हुए देखे जा सकते हैं। वह अपनी मां के नाम स्वीट मैसेज के साथ खत लिखते देखे गए। इस दौरान उन्हें छोटी-छोटी चीजों से डरकर खतरों से खेलने तक का सफर याद आया। शिव ने अपनी आई के नाम काफी इमोशनल मैसेज लिखा है, जिसे फैंस तक फील कर पाए।
View this post on Instagram
खत पर बोले फैंस
शिव के खत को सुनकर फैंस तक अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाए। एक यूजर ने उन्हें 'डिजर्विंग कैंडिडेट फॉर आइडल सन।' इस तरह कई और फैंस ने उन्हें अपनी नजरों में 'खतरों के खिलाड़ी 13' का विनर बताया।