Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13 Promo: घर वालों का संदेश देख कंटेस्टेंट हुए इमोशनल, डिनो जेम्स के निकले आंसू

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 02:02 PM (GMT+05:30)

    Khatron Ke Khiladi 13 promo रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में अब शो का नया प्रोमो जारी किया गया ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 फिनाले (Photo Credit: Instagram)
    खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 फिनाले (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron Ke Khiladi 13 Promo Video: 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' जल्द ही खत्म होने की कगार पर है। ऐसे इस सीजन के नए-नए प्रोमो वीडियो सामने आ रहे हैं। रोहित शेट्टी का ये शो अपने कंटेस्टेंट को खतरनाक स्टंट देने के लिए मशहूर है। हाल ही में मुंबई में इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। जहां शो के सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अब इस शो का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है।

    प्रोमो में देखा जा सकता है कि ग्रैंड फिनाले से पहले, रोहित शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट को उनके परिवार वालों और दोस्तों के मैसेज दिखाए। इस वीडियो में एक कंटेस्टेंट अपनी फैमिली के मैसेज देख कर भावुक हो गया।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13: शाह रुख खान के गाने पर जमकर नाचे शिव ठाकरे-अर्चना गौतम, सामने आया शो का प्रोमो वीडियो

    कंटेस्टेंट को मिले परिवार वालों के संदेश

    कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट से कहते हैं कि बहुत हफ्ते हो गए न यहां पर, दोस्तों से या फैमिली मेंबर से बात करना चाहोगे। इसके बाद शो के होस्ट कहते हैं आपके लिए मैसेज हैं सबके लिए, आपका हौसला बढ़ाने के लिए मैं आपको दिखा देता हूं। इसके बाद सबसे पहला मैसेज डिनो के लिए होता है।

    मैसेज देख भावुक हुए डिनो

    डिनो जेम्स के लिए उनकी बहन डिजिटल स्क्रीन पर मैसेज लेकर आती हैं। इस मैसेज वीडियो में वह सभी स्टंट को अच्छे से करने के लिए डिनो की तारीफ करती हैं। इसके बाद वह डिनो को यह भी बताती है कि शो में उसकी यात्रा देखने के बाद वह कितना गर्व महसूस कर रही हैं । लास्ट में, वह डिनो को अपना बेस्ट देने और ट्रॉफी उठाने के लिए कहती हैं। अपनी बहन का मैसेज देख कर डिनो जेम्स की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    विनर का नाम भी आया सामने?

    इसके साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लेकर यह जानकारी भी सामने आई थी कि अर्जित तनेजा, डिनो जेम्स और ऐश्वर्या शर्मा शो के टॉप 3 फाइनलिस्ट बने हैं। इन तीनों ने विनर बनने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन विजेता डिनो जेम्स बने। अब विजेता डिनो जेम्स हैं या नहीं इसकी अभी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13 Winner Prize Money: मालामाल होगा खतरों के खिलाड़ी 13 का विनर, घर ले जाएगा इतनी मोटी रकम