Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13 Winner: रोहित शेट्टी को मिला KKK13 का विनर, सबसे मजबूत कंटेस्टेंट ने उठाई ट्रॉफी ?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 03:49 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 Winner रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शुरुआत 14 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी। हफ्तों की मेहनत के बाद कुछ खिलाड़ी फिनाले ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 फिनाले (Photo Credit- Instagram)
    खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 फिनाले (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. विनर का नाम हुआ लीक
    2. किस कंटेस्टेंट ने उठाई ट्रॉफी ?
    3. जीतने का मजबूत दावेदार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron Ke Khiladi 13 Winner: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के विनर को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। हाल ही में मुंबई में शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। जहां शो के सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अब केकेके 13 के विनर को लेकर जानकारी आई है।  

    खतरों के खिलाड़ी 13 की शुरुआत 14 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी। इनमें टीवी, फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से सेलेब्स ने हिस्सा लिया। सभी ने आगे बढ़ने के लिए अपना जान लगा दी, लेकिन फिनाले तक सिर्फ तीन कंटेस्टेंट ही पहुंच पाए। बीते दिन इनमें से किसी एक ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम भी कर ली है।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी को मिले KKK13 ट्रॉफी के दावेदार, टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने?

    विनर का नाम हुआ लीक

    खतरों के खिलाड़ी 13 के ग्रैंड फिनाले में लगभग सभी 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन्होंने मीडिया से बात भी की, लेकिन किसी ने विनर के नाम का खुलासा नहीं किया। वहीं, अब खतरों के खिलाड़ी 13 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने शो के विनर के नाम का खुलासा कर दिया है।

    किस कंटेस्टेंट ने उठाई ट्रॉफी ?

    खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, अर्जित तनेजा, डिनो जेम्स और ऐश्वर्या शर्मा शो के टॉप 3 फाइनलिस्ट बने। इन्होंने विनर बनने के लिए फिनाले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन विजेता डिनो जेम्स बने और उन्होंने ट्रॉफी पर अपनी दावेदारी पक्की कर ली है। हालांकि, कर्स या कंटेस्टेंट की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    जीतने का मजबूत दावेदार

    खतरों के खिलाड़ी 13 के फैन पेज ने दावा किया है कि डिनो जेम्स के विनर बनने की खबर रिपोर्टर्स ने दी है। अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का आना बाकी है। बता दें कि डिनो जेम्स, खतरों के खिलाड़ी 13 के मजबूत कंटेस्टेंट रहे हैं। उन्होंने शो में हर उस टास्क को किया, जो उनके सामने आया। फिर चाहे वो कितना भी डेनजर्स क्यों न रहा हो। अगर डिनो जेम्स , खतरों के खिलाड़ी 13 के विनर बन भी जाते हैं, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी, क्योंकि वो अब तक अपनी दावेदारी साबित करते आए हैं।  

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13: हिना खान के धाकड़ अंदाज ने KKK13 में लगाए चार चांद, चैलेंजर बनने के लिए वसूली इतनी फीस

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)