Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: कन्फर्म हुई टीवी के इन सात सेलेब्स की एंट्री, एक का नाम सुन यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 26 Apr 2023 10:23 AM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 Confirm Contestant List रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। शो का नया सीजन शुरू होने वाला है। इ ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13 Confirm Contestant List, Instagram
    Khatron Ke Khiladi 13 Confirm Contestant List, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 Confirm Contestant List: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है। शो में शामिल होने वाले कुछ कंटेस्टेंट के नाम भी कन्फर्म हो गए हैं। इनमें टीवी से लेकर रियलिटी शो स्टार तक, कई सेलेब्स शामिल है।

    रोहित शेट्टी और उनके जानलेवा स्टंट

    खतरों के खिलाड़ी, कलर्स टीवी का बेहद पॉपुलर रियलिटी शो है। रोहित शेट्टी की शानदार एंकरिंग और उनके थ्रिल से भरे स्टंट दर्शकों को शो से बांधे रखते हैं। हर सीजन में फैंस की सबसे बड़ी दिलचस्पी खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स होते हैं। इस साल भी कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर फैंस के बीच बेकरारी देखने को मिल रही है।

    कन्फर्म हुई इन सेलेब्स की एंट्री

    खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर अब तक कई सेलेब्स के नामों की चर्चा हो चुकी है, लेकिन कन्फर्म कंटेस्टेंट की बात करें तो अभी तक सिर्फ सात स्टार्स के नाम कन्फर्म हुए है। इनमें कुछ बिग बॉस 16 के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स भी शामिल है। यहां देखें खतरों के खिलाड़ी 13 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट...

    शिव ठाकरे

    बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर-अप रहे शिव ठाकरे ने हाल ही में खुद अपनी एंट्री कन्फर्म की थी। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर करते हुए खतरों के खिलाड़ी 13 में जाने की बात ऐलान किया।

    अर्चना गौतम

    शिव ठाकरे की तरह अर्चना गौतम भी बिग बॉस 16 की पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। उनके जानें से शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अर्चना ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कुबूला कि वो रोहित शेट्टी के शो में जा रही है।

    खबरें और भी

    अंजुम फकीह

    टीवी शो कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस अंजुम फकीह भी रोहित शेट्टी के शो में जल्द स्टंट करते हुए नजर आएंगी। उन्होंने एक इंटरव्यू में शो में शामिल होने की बात कन्फर्म की।

    रूही चतुर्वेदी

    अंजुम फकीह की तरह रूही चतुर्वेदी भी कुंडली भाग्य का हिस्सा रह चुकी है। खतरों के खिलाड़ी 13 में एंट्री का खुलासा एक्ट्रेस ने हाल ही में किया है।

    नायरा बनर्जी

    खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होने वाली अगली कंटेस्टेंट नायरा एम बनर्जी है। एक्ट्रेस कलर्स टीवी के सुपरनैचुरल शो पिशाचिनी में रानी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती है।

    अंजलि आनंद

    टीवी शो ढाई किलो प्रेम की एक्ट्रेस अंजलि आनंद भी खतरों के खिलाड़ी 13 की कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने शो में अपनी एंट्री एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत में कन्फर्म की।

    अरिजीत तनेजा

    अरिजीत तनेजा टीवी के पॉपुलर कंटेस्टें हैं। एक्टर कुमकुम भाग्य, कलीरें, बहू बेगम, नथ- जेवर या जंजीर, जिंदगी की महक और बन्नी चाउ होम डिलीवरी जैसे कई शोज में काम कर चुके हैं। अरिजीत ने भी एक पोर्टल के संग इंटरव्यू के दौरान केकेके 13 में पार्टिसिपेट करने की बात कबूली।