विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: शिव ठाकरे के बाद शो में पहुंची उनकी कट्टर दुश्मन, बिग बॉस के घर में छेड़ी थी 'महाभारत'

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 25 Apr 2023 11:23 AM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द शुरु होने वाला है। हाल ही में ...और पढ़ें

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13
Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13

नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन कुछ हफ्तों में शुरू होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही है। कुछ सेलेब्स के नाम भी कन्फर्म हो गए है। इस लिस्ट में अब एक और सेलिब्रिटी का नाम जुड़ गया है, जिनका बिग बॉस से पुराना नाता है।

बिग बॉस की धाकड़ हसीना ने मारी एंट्री

खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट शिव ठाकरे बने। उनके बाद कुंडली भाग्य की एक्ट्रेसेस अंजुम फकीह और रूही चतुर्वेदी के नामों की भी पुष्टी हो गई। तीनों ने अपने इंटरव्यू में खुद खुलासा किया कि वे केकेके 13 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अब बिग बॉस 16 की एक और धाकड़ कंटेस्टेंट का नाम केकेके 13 के लिए कन्फर्म हो गया है।

रोहित शेट्टी के शो में एंट्री हुई कन्फर्म

बिग बॉस 16 के चौथी फाइनलिस्ट रहीं अर्चना गौतम ने रोहित शेट्टी के शो में अपनी एंट्री कन्फर्म कर दी है। एक्ट्रेस ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में खुलासा किया वो खतरों के खिलाड़ी 13 में खतरों से खेलते हुए नजर आएंगी।

अर्चना का मूल मंत्र

अर्चना गौतम ने कहा, "अपने फैंस का प्यार और साथ पाकर मैं बेहद खुश हूं और खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने के लिए एक्साइटेड हूं। बिग बॉस 16 के दौरान मेरी जर्नी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैंने वहां बहादुरी और संयम से काम लेना सीखा है। मैं एक बार फिर से कभी हार नहीं मानने वाले अपने मूल मंत्र के साथ नए चैलेंज को लेकर एक्साइटेड हूं।"

विनर बनने की है ठानी

उन्होंने आगे कहा, "अपने ह्यूमर और हाजिर जवाबी के साथ मैं एक बार फिर लोगों को एंटरटेन करने की उम्मीद करती हूं। मैं इस नए सफर और विनर बनकर बाहर निकलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।"