Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKK 13: ग्रैंड फिनाले में डीनो जेम्स बताएंगे अपनी जिंदगी का सच, टॉप 2 में इस कंटेस्टेंट के साथ होगा मुकाबला

    Updated: Tue, 10 Oct 2023 04:26 PM (IST)

    KKK 13 खतरों से कंटेस्टेंट्स की चीख निकलवाने के लिए मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। शो अपने अंतिम पड़ाव पर है ...और पढ़ें

    Khatron ke Khiladi 13 Grand Finale Promo
    Khatron ke Khiladi 13 Grand Finale Promo

    HighLights

    1. 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ग्रैंड फिनाले है नजदीक
    2. कंटेस्टेंट्स के बीच होगी कांटे की टक्कर
    3. ग्रैंड फिनाले का प्रोमो आया सामने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। KKK 13: रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' ग्रैंड फिनाले के नजदीक पहुंच गया है। यह शो बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पटीशन और गहराता नजर आ रहा है। ग्रैंड फिनाले की रात सबसे ज्यादा खतरनाक टास्क से भरी होने वाली है। हालांकि, इसके साथ कुछ मस्ती भी होगी। मेकर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' के आखिरी एपिसोड का वीडियो शेयर किया है।

    ग्रैंड फिनाले की दिखी झलक

    अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा, डीनो जेम्स, शिव ठाकरे और रश्मित कौर 'खतरों के खिलाड़ी 13' के टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे फैंस में ये जानने की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है कि आखिरी इस सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होगी। इस बीच मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में डीनो रैप करते देखे जा सकते हैं।

    इस वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, 'डीनो के सेल्फ कॉन्फिडेंस की स्टोरी होगी जल्दी ही लाइव!' बता दें कि डीनो 'लूजर' सॉन्ग के बाद लाइमलाइट में आए थे। म्यूजिक में करियर बनाने के लिए उन्होंने 18 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। ग्रैंड फिनाले में डीनो गाना भी कुछ ऐसा ही गा रहे हैं, जो उनके स्ट्रगल को बताता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    टॉप 2 में इस कंटेस्टेंट से होगा मुकाबला

    'खतरों के खिलाड़ी 13' के टॉप 3 फाइनलिस्ट में डीनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा और अर्जित तनेजा का नाम सामने आया है। अर्जित टॉप 2 पोजिशन से आउट हो जाएंगे, जिसके बाद मुकाबला ऐश्वर्या और डीनो के बीच होगा।

    खबरें और भी

    कब है ग्रैंड फिनाले?

    'खतरों के खिलाड़ी 13' का ग्रैंड फिनाले 14 अक्टूबर को सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार व रविवार को रात 9 बजे से है। फैंस इसके लिए एक्साइटेड हैं।