Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKK 13 Promo: नायरा बनर्जी को आया डरावना सपना, चैलेंजर बन हिना खान ने मचाया तूफान, देखें वीडियो

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 04:23 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 Promo रोहित शेट्टी का एक्शन और एडवेंचर शो खतरों के खिलाड़ी 13 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अब शो में कई दूसरे स्टार्स चैलेंजर् ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 13 प्रोमो (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
    खतरों के खिलाड़ी 13 प्रोमो (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सामने आया खतरों के खिलाड़ी 13 का नया प्रोमो
    2. नायरा ने देखा बुरा सपना
    3. चैलेंजर बनकर आने वाली हैं हिना खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron Ke Khiladi 13 Promo: टेलीविजन का फेमस शो 'खतरों के खिलाड़ी' धीरे-धीरे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट हर दिन कुछ ऐसा टास्क करते हुए दिखाई देते हैं, जिन्हें देख कर रूह कांप जाती है। अब इस शो में चैलेंजर्स कंटेस्टेंट को कठिन स्टंट करने की चुनौती दे रहे हैं।

    अब खतरों के इस शो में टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस हिना खान चैलेंजर्स के तौर पर एंट्री लेने जा रही हैं। इससे पहले फैसल और दिव्यांका त्रिपाठी भी चैलेंजर्स के तौर पर इस शो का हिस्सा बने थे। हिना खान को इस शो में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में, 'खतरों के खिलाड़ी' का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें नायरा बनर्जी, शिव ठाकरे और अर्जित तनेजा के पास आती है और उन्हें अपने बुरे सपने के बारे में बताती हैं।

    यह भी पढ़ें: KKK 13: दिव्यांका त्रिपाठी के चैलेंज ने बहाया इस कंटेस्टेंट का खून, एलिमिनेशन से बचने के चक्कर में हुआ जख्मी

    जारी किया गया धमाकेदार प्रोमो

    मेकर्स ने हिना खान के साथ शिव ठाकरे, नायरा बनर्जी और अर्जित तनेजा को लेकर एक नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो की शुरुआत में शिव और अर्जित आपस में बात करते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद नायरा वहां आती हैं फिर दोनों को अपने सपने और आने वाले नए चैलेंजर के बारे में बताती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    वीडियो में देखा जा सकता है कि नायरा कहती हैं उन्होंने उस चैलेंजर को सपने में देखा था, जो सांप के साथ खेल रहा था। उसकी बात सुनने के बाद अर्जित और शिव उस पर हंसने लग जाते हैं और उसे कहते हैं कि यह तेरा सिर्फ एक बुरा सपना है। नायरा उन्हें बताती हैं, लेकिन वह दोनों बिना उसकी बात सुने कमरे से बाहर चले जाते हैं।

    खबरें और भी

    इससे पहले भी 'खतरों के खिलाड़ी 13' का एक प्रोमो देखने को मिला था, जिसमें अर्चना गौतम एक स्टंट के लिए चैलेंजर हिना खान के खिलाफ जाती हुई नजर आईं। इसके साथ ही इस हफ्ते के टास्क में जो भी जीतेगा, उसको डायरेक्ट टिकट टू फिनाले मिलने वाला है। उस प्रोमो में हिना खान एक खतरनाक स्टंट को करते हुए नजर आ रही थीं। वहीं, अन्य प्रतियोगी अर्चना को स्टंट जीतने के लिए प्रोत्साहित करते दिखाई दिए।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: फिनाले के नजदीक पहुंच खत्म हुआ इस कंटेस्टेंट का सफर, हाथ से निकली ट्रॉफी