Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: दिव्यांका त्रिपाठी को खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी, KKK 13 में हुईं घायल; देखें फोटोज

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 03:56 PM (IST)

    Divyanka Tripathi Injured टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को रियलिटी शो रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में स्टंट करते हुए चोट लग गई है। एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13 में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी। Photo- Instagram
    Khatron Ke Khiladi 13 में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी। Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi Season 13: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में पुराने सीजन के कई धुरंधरों ने एंट्री मारी है, जिनमें से एक दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) भी हैं। दिव्यांका पिछले सीजन की मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थीं, जो फर्स्ट रनर-अप बनी थीं। अब वह KKK 13 में आकर कंटेस्टेंट्स को खतरनाक चैलेंज दे रही हैं। 

    'खतरों के खिलाड़ी 13' के हालिया एपिसोड में दिव्यांका त्रिपाठी ने अर्जित तनेजा और शिव ठाकरे को खतरनाक चैलेंज देते हुए एक कठिन स्टंट किया था, जिसकी वजह से एक्ट्रेस घायल हो गई हैं। उनके हाथ पर चोट आई है। 

    यह भी पढ़ें- KBC 15: सभी सवालों के सही जवाब देकर इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, इंटेलिजेंस पर अमिताभ बच्चन ने दिया ये रिएक्शन

    दिव्यांका त्रिपाठी के हाथ पर लगी चोट

    'ये है मोहब्बतें' स्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं और अपने हाथ पर लगी चोट दिखाई है। दो तस्वीरों से बने एक कोलाज में दिव्यांका हेलीकॉप्टर से लटकती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वह अपने बाजू पर लगी चोट को दिखाती नजर आईं। उन्होंने एक और वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस को हेलीकॉप्टर से खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है।

    बाकी की तस्वीरों और वीडियोज में दिव्यांका त्रिपाठी केप टाउन में मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने से लेकर लाइव कॉन्सर्ट एन्जॉय करने तक, दिव्यांका ने स्टंट के साथ-साथ वेकेशन भी एन्जॉय किया है। 

    दिव्यांका त्रिपाठी के स्टंट से उड़ गए थे इन खिलाड़ियों के होश

    दिव्यांका त्रिपाठी को जिस स्टंट से बुरी तरह चोट लगी है, उसे देख KKK 13 के खिलाड़ियों के रोंगटे खड़े हो गए थे। इस टास्क में दिव्यांका को हेलीकॉप्टर से अटैच एक जाली से 5 फ्लैग्स इकट्ठा करना था। दिव्यांका चार ही फ्लैग्स जुटा पाई, पांचवें समय पर वह पानी में गिर गईं। एलिमिनेशन से बचने के लिए शिव ठाकरे और अर्जित तनेजा को ये रिकॉर्ड तोड़ना था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 20 Years Of Rohit Shetty: 'जमीन' से शुरू किया था निर्देशकीय करियर, हर फिल्म के साथ हवा में उड़ाया बॉक्स ऑफिस