यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KKK 13: दिव्यांका त्रिपाठी ने काटे नायरा के बाल, 'खतरों के खिलाड़ी' का ये स्टंट देख हैरान हुए फैंस, किया ट्रोल
KKK 13 खतरनाक स्टंट से भरे रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन कंटेस्टेंट्स के बीच काफी पॉपुलर है। शो में ऐश्वर्या शर्मा अर्जित तनेजा अर्चना गौत ...और पढ़ें

HighLights
- 'खतरों के खिलाड़ी 13' में दिव्यांका का प्रैंक हुआ वायरल
- दिव्यांका ने काटे नायरा के बाल
- एक्ट्रेस का प्रैंक देख खफा हुए फैंस
नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: रियलिटी शो की दुनिया में अक्सर सबसे आगे रहने वाले शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो को और मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने चैंलेंजर्स के नाम पर दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi), फैजल शेख (Faisal Shaikh) और हिना खान (Hina Khan) को एंट्री दी है। इनके आने के बाद शो में काफी कुछ इंट्रेस्टिंग देखने को मिल रहा है।
'खतरों के खिलाड़ी 13' में दिव्यांका ने की मस्ती
'खतरों के खिलाड़ी 13' में दिन प्रतिदिन स्टंट का लेवल एक पायदान बढ़ता जा रहा है। वहीं, शो अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के करीब है। कंटेस्टेंट्स से एक से बढ़कर एक खतरनाक खेल खिलवाने वाले इस शो में कुछ मस्ती भी होती है। मेकर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें दिव्यांका कंटेस्टेंट्स के साथ रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इंस्ट्रक्शन्स पर ऐसे-ऐसे काम करती हैं कि हर कोई दंग रह जाता है।
मौज मस्ती में काट दिए नायरा के बाल
दिव्यांका, रोहित से टेलीप्रॉम्पटर के जरिये कनेक्टेड रहती हैं। वह एक्ट्रेस को अर्जित के बाल सहलाने को बोलते हैं। जब दिव्यांका ऐसा करती हैं, तो सभी हैरान हो जाते हैं कि अचानक उन्हें क्या हो गया। इसके बाद उन्हें नायरा के बाल काटने के लिए कहा जाता है। दिव्यांका, नायरा के पास जाती हैं और उनके थोड़ से बाल काट देती हैं, जिसे देख नायरा दंग रह जाती हैं। बाद में रोहित शेट्टी वहां आते हैं और सबको बताते हैं कि दिव्यांका ने ये सारी मस्ती उनके कहने पर की थी।
View this post on Instagram
फैंस को नहीं पसंद आया प्रैंक
नायरा के बाल काटने वाला प्रैंक कई फैंस को नागवार गुजरा है। एक ने कमेंट किया, ''उम्मीद है कि यह सिर्फ एक प्रैंक है। जो बाल काटे गए हैं, वह असली नहीं हैं।'' एक यूजर ने कमेंट किया, ''बेचारी नायरा।''

खबरें और भी
'खतरों के खिलाड़ी 13' के टॉप 8 कंटेस्टेंट्स
शो में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, नायरा बनर्जी, ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा, डीनो जेम्स, रश्मित कौर और सौंदस मौफकीर टॉप 8 कंटेस्टेंट्स हैं। इनमें 'खतरों के खिलाड़ी 13' जीतने का कॉम्पटीशन बना हुआ है।