Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKK 13: दिव्यांका त्रिपाठी की ऐश्वर्या शर्मा ने उतारी नकल, बात करने का स्टाइल देख छूटी सबकी हंसी, वीडियो वायरल

    Updated: Tue, 19 Sep 2023 02:32 PM (IST)

    KKK 13 खतरनाक और जानलेवा स्टंट से भरे शो खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन में काफी कुछ धमाकेदार और मजेदार होते देखने को मिला। शो में तीन एक्स कंटेस्टेंट ...और पढ़ें

    Divyanka Tripathi and Aishwarya Sharma from Khatron Ke Khiladi 13
    Divyanka Tripathi and Aishwarya Sharma from Khatron Ke Khiladi 13

    HighLights

    1. 'खतरों के खिलाड़ी 13' है फेमस रियलिटी शो
    2. दिव्यांका त्रिपाठी की ऐश्वर्या शर्मा ने उतारी नकल
    3. वायरल हुऐ ऐश्वर्या का वीडियो

    नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' दिन प्रतिदिन और मजेदार होता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट खेलते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। वहीं, इनका कम्पटीशन बढ़ाने के लिए शो में तीन नए चैलेंजर्स ने एंट्री ली है, जिसके बाद 'खतरों के खिलाड़ी 13' में गेम का लेवल पहले से ज्यादा टफ हो गया है।

    दिव्यांका ने ली शो में एंट्री

    रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में दिव्याका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) , हिना खान (Hina Khan) और फैसल शेख (Faisal Sheikh) ने चैलेंजर के तौर पर एंट्री ली है। उनके स्टंट से जुड़े कई प्रोमो सामने आ चुके हैं और अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), दिव्यांका त्रिपाठी को स्वीटली रोस्ट करते देखी जा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: KKK 13: दिव्यांका त्रिपाठी ने मारी शो में धांसू एंट्री, ऐश्वर्या शर्मा को दिया अब तक का सबसे खतरनाक स्टंट

    ऐश्वर्या ने उतारी दिव्यांका की नकल

    ऐश्वर्या शर्मा ने सेट से वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह दिव्यांका की नकल उतारते देखी जा सकती हैं। रोहित शेट्टी, दिव्यांका को बताते हैं कि ऐश्वर्या बहुत अच्छी मिमिकरी आर्टिस्ट हैं। इसका डेमो दिखाने के लिए ऐश्वर्या, दिव्यांका की नकल उतारती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    वायरल हुआ वीडियो

    ऐश्वर्या, दिव्यांका की बोलने की स्टाइल को इतनी बखूबी कॉपी करती हैं कि दिव्यांका उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पातीं। वीडियो काफी पसंद किया गया और बहुत सारे लोगों ने इस पर कमेंट किया है। इस वीडियो पर खुद ऐश्वर्या ने कमेंट करते हुए 'सॉरी दिव्यांका' लिखा, ताकि उन्हें या उनके फैंस को इस मजाक का बुरा न लगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Animal Teaser: 'एनिमल' बनकर आए रणबीर कपूर, पति के नए लुक पर आलिया भट्ट का रिएक्शन वायरल