Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी 13 से शेयर किया वीडियो, फैंस के लिए लेकर आए खुशखबरी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 03:16 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी 13 के पिछले कई सीजन्स की तरह इस बार भी शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। अब उन्होंने शो से एक वीडियो शेयर कि ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13 Host Rohit Shetty, Twitter
    Khatron Ke Khiladi 13 Host Rohit Shetty, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: एडवेंचर और हर कदम पर खतरों से भरा रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन खबरों में बना हुआ है। शो की अभी प्रीमियर डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस के लिए इंतजार करना मुश्किल होता जा रहा है।

    इस बीच अब शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी 13 का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से फैंस के लिए केकेके 13 के लिए रुकना और भी मुश्किल हो गया है।

    फैंस के लिए आई खुशखबरी

    रोहित शेट्टी, खतरों के खिलाड़ी के साथ लंबे वक्त से जुड़े हुए हैं। वो ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा सीजन होस्ट किए हैं। केकेके 13 के फैंस भी उनकी होस्टिंग को काफी पसंद करते हैं। अब अपने चाहने वालों को उन्होंने खतरों के खिलाड़ी की एक झलक दिखाई है।

    रोहित ने शेयर किया वीडियो

    रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खतरों के खिलाड़ी 13 वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित के कई अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "खुशी तब होती है जब आपको पता होता है कि आप दर्शकों के लिए खतरों के खिलाड़ी का अब तक का सबसे एंटरटेनिंग सीजन लेकर आ रहे हैं..."

    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

    फैंस के लिए इंतजार हुआ मुश्किल

    रोहित शेट्टी का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस ने तुरंत रिएक्ट किया और शो के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "सर डेट बता दो बस, इंतजार नहीं हो रहा अब।" एक अन्य यूजर ने कहा, "अब इंतजार नहीं हो रहा है...कब आएगा शो??"

    कौन- कौन हुआ शामिल ?

    खतरों के खिलाड़ी 13 में 14 सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। इनमें अर्जित तनेजा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, ध्वनि मौफकीर, न्यारा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स का नाम शामिल है। इस सीजन की शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट्स मई के दूसरे हफ्ते में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के लिए रवाना हुए थे।  

    खबरें और भी