Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: अब्दु रोजिक की खतरनाक जानवर देख खराब हुई हालत, रोहित शेट्टी के शो में मस्ती पड़ी भारी!

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 02:34 PM (IST)

    Abdu Rozik In Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी 13 के हालिया एपिसोड में बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। शो म ...और पढ़ें

    Abdu Rozik In Khatron Ke Khiladi 13
    Abdu Rozik In Khatron Ke Khiladi 13

    HighLights

    1. अब्दु पर भारी पड़ा मजाक
    2. शिव ने अब्दु को किया परेशान
    3. किसका हुआ एलिमिनेशन

    नई दिल्ली, जेएनएन। Abdu Rozik In Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 चर्चा में बना हुआ है। शो में खतरनाक स्टंट्स के साथ कंटेस्टेंट्स की मस्ती भी दर्शकों को एंटरटेन करती है। हालांकि, इस बार पासा उल्टा पड़ गया और मस्ती करना भारी पड़ गया।

    खतरों के खिलाड़ी 13 के हालिया एपिसोड में बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। शो में उन्होंने खूब भी मस्ती की, लेकिन इस मस्ती मजाक के बीच वो परेशान हो गए। दरअसल, अब्दु रोजिक के जिगरी यार यानी शिव ठाकरे ने ही उन्हें परेशान कर दिया।

    शिव ने अब्दु को किया परेशान

    खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में अब्दु रोजिक बाकी सभी कंटेस्टेंट्स के पास जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच शिव, अब्दु को फ्रीज कर देते हैं और वो वहीं रुक जाते हैं। इसके बाद शिव मजाक करते हुए एक जानवर लाने के लिए कहते हैं।

    अब्दु पर भारी पड़ा मजाक

    कुछ ही सेकेंड्स में खतरों के खिलाड़ी 13 का टीम मेंबर एक बड़ा गिरगिट लेकर आ जाता है। शिव ठाकरे इस गिरगिट को अब्दु के हाथ पर रखने के लिए कहते हैं। इस जहरीले जानवर को देखते ही अब्दु की हालत खराब हो जाती है, क्योंकि वो फ्रीज है इसलिए हिल नहीं सकते, लेकिन गिरगिट उन्हें परेशान करने लगता है। हालांकि, ये सिर्फ अब्दु और शिव की मस्ती थी, लेकिन इस बीच अब्दु की हालत खराब हो गई, जो उनके फीके पड़े चेहरे से साफ दिख रहा था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    किसका हुआ एलिमिनेशन

    खतरों के खिलाड़ी 13 के अपडेट की बात करें तो इस हफ्ते किसी भी कंटेस्टेंट को एलिमिनेट नहीं किया गया। ऐश्वर्या शर्मा और सौंदस मौफाकिर एलिमिनेशन टास्क में थे। सौंदस ने टास्क को कंप्लीट किया, तो वहीं ऐश्वर्या ने एबॉर्ट कर दिया। सबको लगा कि ऐश्वर्या बाहर हो जाएंगी, क्योंकि उन्होंने टास्क कंप्लीट नहीं किया। अंत में रोहित शेट्टी ने ये कहते हुए चौंका दिया कि इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। इसके साथ ही ऐश्वर्या और सौंदस दोनों बच गए।