यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 14: अभिषेक-आसिम के झगड़े की खबरों के बीच रोहित शेट्टी ने दी स्टंट अपडेट, कारनामा कर देगा दंग
खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग फुल स्विंग में चल रही है। पिछले काफी दिनों से शो चर्चा में बना हुआ है। अब रोहित शेट्टी (Rohit Sh ...और पढ़ें

HighLights
- रोहित शेट्टी ने दी KKK14 की अपडेट
- नए सीजन में टॉर्चर होगा नया
- रोहित का होश उड़ाने वाला स्टंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 फुल स्विंग में दौड़ रहा है। शूटिंग को लेकर अपडेट भी आने लगी है। हाल ही में आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के झगड़े को लेकर खबर आई थी। वहीं, अब रोहित शेट्टी ने खुद खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के एक स्टंट की झलक शेयर की है। होस्ट का कारनामा ऐसा है कि देखने वाले दंग रह जाए।
रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर पहली अपडेट सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने शो की शूटिंग लोकेशन भी कन्फर्म कर दी है।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के झगड़े की असल वजह आई सामने, कारण जान आ जाएगा गुस्सा!
नए सीजन में टॉर्चर होगा नया
खतरों के खिलाड़ी 14 से रोहित शेट्टी पिछले 10 सालों से जुड़े हुए हैं। उनकी होस्टिंग स्टाइल शो की थीम को और दमदार बना देती है। खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन भी दमदार होने वाला है। कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा पहले ही कर दिया गया है, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वहीं, अब रोहित शेट्टी ने हिंट दे दिया है कि स्टंट्स भी एक से बढ़कर एक होने वाले हैं।
रोहित का होश उड़ाने वाला स्टंट
रोहित शेट्टी ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। तस्वीर में रोहित एक उड़ते हुए चौपर पर खड़े हैं। वहीं, जमीन पर खतरों के खिलाड़ी लोगों के साथ एक जीप खड़ी हैं, जो चल रही है और ऊपर से रोहित शेट्टी अपनी चॉपर के साथ उसे फॉलो कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: अभिषेक कुमार को कृष्णा श्रॉफ ने दी गालियां, निमृत कौर से हुई एक्टर की घमासान लड़ाई
View this post on Instagram
क्या बोले रोहित शेट्टी ?
खतरों के खिलाड़ी 14 के इस पोस्ट को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने एक बार फिर होस्टिंग को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कैप्शन में कहा, "रोमानिया में खतरों के खिलाड़ी के एक और सीजन की शूटिंग कर रहा हूं, इस शो की मेजबानी करते हुए 10 साल हो गए हैं, इतने सालों में आप सभी ने मुझे और इस शो को जो प्यार दिया है उसके लिए शुक्रिया।"