Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के झगड़े की असल वजह आई सामने, कारण जान आ जाएगा गुस्सा!

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 07:16 PM (IST)

    प्रीमियर के पहले ही खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) चर्चा बटोर रहा है। अभिषेक कुमार और आसिम रियाज पहले टास्क के दौरान ही एक-दूसरे से भिड़ ...और पढ़ें

    इस वजह से झगड़े आसिम रियाज और अभिषेक कुमार, (X Image)
    इस वजह से झगड़े आसिम रियाज और अभिषेक कुमार, (X Image)

    HighLights

    1. आसिम रियाज और अभिषेक कुमार का झगड़ा
    2. इस वजह से हुआ था झगड़ा
    3. टास्क के दौरान भिड़े थे आसिम-अभिषेक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शो से जुड़ी अपडेट भी दे रहे हैं। हालांकि, खतरों के खिलाड़ी 14 का आगाज काफी विवादों भरा रहा। पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान ही आमिस रियाज, अभिषेक कुमार और शालीन भनोट के बीच झगड़े की खबर आ गई।

    खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर ये भी खबर आई कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि रोहित शेट्टी ने आसिम रियाज को शो से बाहर का रास्ता दिया। वहीं, अब इस पूरे फसाद के पीछे की वजह सामने आ गई है। जिसे जानकर अभिषेक कुमार के फैंस को गुस्सा भी आ सकता है। 

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: अभिषेक कुमार को कृष्णा श्रॉफ ने दी गालियां, निमृत कौर से हुई एक्टर की घमासान लड़ाई

    झगड़े की असल वजह आई सामने

    बिग बॉस 17 की वजह से अभिषेक कुमार की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। ऐसे में एक्टर के फैंस उनसे जुड़ी हर खबर पर नजर बनाकर रखते हैं। जब आसिम रियाज के साथ उनकी लड़ाई की जानकारी सामने आई, तब भी फैंस से परेशान हो गए थे, लेकिन झगड़े की असल वजह सामने नहीं आ पाई थी। वहीं, अब शो से जुड़ी अपडेट देने वाले फैन पेज ने पूरे विवाद के पीछे की असल वजह की जानकारी दी है।

    टास्क को लेकर हुआ था झगड़ा

    खतरों के खिलाड़ी 14 में अभिषेक कुमार और आसिम रियाज के बीच झगड़ा टास्क करने के दौरान हुआ था। बिग बॉस तक की रिपोर्ट के अनुसार, शो से बाहर होने के पहले आसिम रियाज का अभिषेक कुमार के साथ भयंकर लड़ाई हुई थी। बात एक टास्क को लेकर शुरू हुई थी, जो बहसबाजी में बदल गई।

    खबरें और भी

    क्या था टास्क ?

    खतरों के खिलाड़ी 14 से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया, कंटेस्टेंट्स को एक के बाद एक लगातार दो टास्क परफॉर्म करने थे। अभिषेक कुमार ने दो टास्क पूरे कर लिए थे, लेकिन आसिम नहीं कर पाए। ये टास्क उन्हें उनके मुताबिक नहीं लगा और उन्होंने सवाल करना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 शुरू होते ही दो मजबूत कंटेस्टेंट्स से भिड़े Asim Riaz, रोहित शेट्टी से भी लिया पंगा

    क्यों भिड़े आसिम-अभिषेक ?

    आसिम रियाज ने डिजाइनिंग टीम पर इल्जाम लगाया कि टास्क इस तरह बनाया गया कि वो परफॉर्म न कर पाए। इसकी वजह से अभिषेक और आसिम के बीच बहस शुरू हो गई। बात जब हाथ से निकलने लगी, तो दूसरे लोग को बीच बचाव करने आना पड़ा। आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच तनाव टास्क के एक दिन पहले ही शुरू हो गया था, क्योंकि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक खतरों के खिलाड़ी 14 के मेकर्स की तरफ कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।