यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 14: मुनव्वर फारुकी की खास दोस्त खाएंगी 440 वॉट के झटके, रोहित शेट्टी के शो में जगह पक्की?
Khatron Ke Khiladi 14 खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को लेकर हर दिन अपडेट सामने आ रही है। अब तक कई कंटेस्टेंट के नाम इस शो में पार्टिसिपेशन के तौर पर सामने आ ...और पढ़ें

HighLights
- मुनव्वर फारुकी की बेस्ट फ्रेंड खतरों के खिलाड़ी 14 में आएंगी नजर
- खतरों के खिलाड़ी में इन दो कंटेस्टेंट का होगा आमना-सामना
- अप्रैल के अंत में रोहित शेट्टी के शो की शूटिंग होगी शुरू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी के नए 14वें धमाकेदार सीजन के लिए कलर्स ने अपनी कमर कस ली है। रोहित शेट्टी के ब्रांड न्यू स्टंट बेस्ड सीजन को टेलीविजन पर आने में अभी समय है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने कंटेस्टेंट की लिस्ट बनाना शुरू कर दी।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के लिए भी बड़े-बड़े स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं। इस शो के लिए अब तक मुनव्वर फारुकी से लेकर, ईशा मालवीय, मनीषा रानी, विवेक दाहिया और शोएब इब्राहिम जैसे सितारों के नाम सामने आए हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर फारुकी की सबसे खास दोस्त का नाम इस शो में बतौर कंटेस्टेंट कन्फर्म हो चुका है।
खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए इस कंटेस्टेंट का नाम कन्फर्म?
बीते दिनों खबर आई थी कि अभिषेक कुमार का नाम रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए कन्फर्म हुआ है, लेकिन उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है।
अब हाल ही में बिग बॉस 17 की खबरें देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज ने बताया है कि बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के बाद अब उनकी खास दोस्त मनारा चोपड़ा का नाम भी कलर्स के इस स्टंट बेस्ड शो के लिए कन्फर्म हो चुका है। वह जल्द ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में मुनव्वर फारुकी के साथ एक बार फिर से दो-दो हाथ करते हुए दिखाई देंगी।
खबरें और भी

कौन से महीने में शुरू होगा KKK14 की शूटिंग
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की बात करें तो इस शो की शूटिंग अप्रैल महीने के एंड या फिर मई के महीने में शुरू होगी। वैसे तो हर साल सिंघम अगेन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में होती है, लेकिन इस बार लोकेशन क्या होगी, अब तक ये डिस्क्लोज नहीं हुआ है।
माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी का शो खत्म होने के बाद मिड जुलाई में खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन ऑन एयर हो सकता है।