यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑनलाइन कहां देख सकते हैं Khatron Ke Khiladi 14, इस बार बहुत कुछ होगा नया, जानें कंटेस्टेंट्स से लेकर सब कुछ
टीवी की दुनिया का पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के साथ अब से कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। इस बार के सीजन में जो पार्टिसिपेंट्स होंगे उन्हे ...और पढ़ें

HighLights
- आज से शुरू हो रहा 'खतरों के खिलाड़ी 14'
- आसिम रियाज सहित कई कंटेस्टेंट्स होंगे पार्टिसिपेंट
- इस बार होंगे 90 प्रतिशत नए स्टंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' एक ऐसा शो है, जिसे देखने में लोगों को मजा भी आता है और डर भी लगता है। हर सीजन में कंटेस्टेंट्स को ऐसे खतरों से गुजरना पड़ता है, जिसे करते हुए उनकी हालत जरूर खराब होती है। हालांकि, शो में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाता है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' आज से शुरू हो रहा है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि इस सीजन में कौन से पार्टिसिपेंट्स होंगे और इस बार क्या कुछ अलग होने वाला है।
रोमानिया में खतरों से खेलेंगे कंटेस्टेंट्स
पिछले कई वर्षों से 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग केप टाउन में हो रही थी। लेकिन ये सीजन रोमानिया में शूट किया गया है। शो की शूटिंग मई में शुरू हो चुकी थी। रोहित शेट्टी ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया था कि इस बार किसी अलग जगह शूटिंग करने के कारण लोकेशन को रोमानिया में रखा गया।

बदल दिए गए हैं कई स्टंट
'खतरों के खिलाड़ी 14' में 90 प्रतिशत नए स्टंट रखे गए हैं। यानी खतरे के लेवल पहले से अलग भी होगा और ज्यादा खतरनाक भी।
यह भी पढ़ें: KKK 14: पहले से ज्यादा खतरनाक हुआ Khatron Ke Khiladi, शो के नए सीजन में बदल दिए गए 90 प्रतिशत पुराने स्टंट
खतरों से खेलेंगे ये कंटेस्टेंट्स
'खतरों के खिलाड़ी 14' में इस बार 12 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर होते देखने को मिलेगी। इस बार के सीजन में जो कंटेस्टेंट्स पार्टिसिपेट करेंगे, उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
- अभिषेक कुमार
- आसिम रियाज
- सुमोना चक्रवर्ती
- शालीन भनोट
- अदिति शर्मा
- करण वीर मेहरा
- आशीष मल्होत्रा
- कृष्णा श्रॉफ
- निमृत कौर अहलूवालिया
- गशमीर महाजनी
- नियती फतनानी
- शिल्पा शिंदे
सबसे महंगा कंटेस्टेंट है ये खिलाड़ी?
इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को उनकी पॉपुलैरिटी के अनुसार पेमेंट किया जाता है। बात करें अगर इस बार के सबसे महंगे कंटेस्टेंट की, तो ऐसी चर्चा है कि ये और कोई नहीं, बल्कि आसिम रियाज (Asim Riaz) हैं। वह हर हफ्ते के लिए 15- 20 लाख तक का अमाउंट चार्ज कर रहे हैं।
.jpg)
इस लिस्ट में दूसरा नाम शालीन भनोट का सामने आया है। शालीन ने 'बिग बॉस 16' में टीना दत्ता के साथ क्लोज रिलेशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी फीस 10-15 लाख के बीच बताई गई है।
.jpg)
शालीन के बाद तीसरे नंबर पर अभिषेक कुमार का नाम है। वह हर हफ्ते 8-10 लाख चार्ज कर रहे हैं।

क्या होगी प्राइज मनी?
खतरों के खिलाड़ी के अब तक के सीजन की बात करें, तो सीजन 13 के विनर डिनो जेम्स (Dino James) ने चमचमाती कार के साथ 20 लाख की प्राइज मनी जीती थी। सीजन 12 के विनर तुषार कालिया ने भी 20 लाख की प्राइज मनी और कार जीती थी। इसके पहले के सीजन के विनर अर्जुन बिजलानी को भी 20 लाख रुपये बतौर इनाम दिया गया था। यानी इस बार के विनर को भी 20 लाख के आसपास की प्राइज मनी और एक चमचमाती कार मिल सकती है।
खबरें और भी
ऑनलाइन कहां देख सकेंगे शो?
'खतरों के खिलाड़ी 14' को टीवी पर कलर्स चैनल और ऑनलाइन जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। शो शनिवार और रविवार रात 9.30 बजे आएगा।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: 'कौन आसिम रियाज?' करण वीर मेहरा ने एलिमिनेट हो चुके खिलाड़ी को मारा ताना!