Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKK 14: पहले से ज्यादा खतरनाक हुआ Khatron Ke Khiladi, शो के नए सीजन में बदल दिए गए 90 प्रतिशत पुराने स्टंट

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 06:40 PM (IST)

    खतरों के खिलाड़ी पॉपुलर रियलिटी शो है। पिछले 10 साल से इसके सीजन रोहित शेट्टी होस्ट करते आ रहे हैं। इस बार खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन स्टार्ट होगा ...और पढ़ें

    'खतरों के खिलाड़ी 14'. फोटो क्रेडिट- कलर्स इंस्टाग्राम अकाउंट
    'खतरों के खिलाड़ी 14'. फोटो क्रेडिट- कलर्स इंस्टाग्राम अकाउंट

    HighLights

    1. जल्द शुरू होने वाला है 'खतरों के खिलाड़ी 14'
    2. रोहित शेट्टी ने बताया शो में होगा क्या कुछ खास
    3. आसिम रियाज सहित कई नामी कंटेस्टेंट्स होंगे हिस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरनाक स्टंट से भरा 'खतरों के खिलाड़ी' अगले सीजन के साथ कुछ ही दिनों में हाजिर होने वाला है। नए सीजन को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। सोशल मीडिया पर शो से जुड़े कई पोस्ट और वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें इस सीजन के कंटेस्टेंट्स ने अपना बेखौफ और दमदार अंदाज सबसे सामने रखा। 

    पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का ये 14वां सीजन होगा। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। लेकिन इस बार के सीजन में काफी कुछ नया और बदला हुआ देखने को मिलने वाला है। इसका खुलासा खुद रोहित शेट्टी ने किया है। 

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खेलते नजर आए Asim Riaz, हाइट पर जाते ही उड़ गया चेहरे का रंग

    अलग होगा 'खतरों के खिलाड़ी 14'

    एएनआई से बातचीत में रोहित शेट्टी ने बताया कि इस बार के सीजन से फैंस क्या कुछ उम्मीद लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार शो में कई नए स्टंट देखने को मिलने वाले हैं। कंटेस्टेंट्स तो नए होंगे ही, साथ ही लेकेशन भी न्यू है।

    कंटेस्टेंट्स के साथ जगह भी है नई

    'खतरों के खिलाड़ी 14' के कई सीजन की शूटिंग केप टाउन में हुई है। लेकिन इस बार लोकेशन चेंज कर शो को रोमानिया में शूट किया गया है। रोहित शेट्टी ने बताया कि लोकेशन के लिए कई जगह घूमे, तब जाकर रोमानिया को फाइनल किया गया। 

    खबरें और भी

    सेफ्टी को लेकर रखा जाता है खास ध्यान

    रोहित शेट्टी ने बताया कि शो में कंटेस्टेंट्स की सेफ्टी का खास ख्याल रखा जाता है। यह उनकी टॉप प्रायरिटी होती है क्योंकि जो लोग स्टंट परफॉर्म करने आते हैं, वह एक्टर्स होते हैं, स्टंटमैन नहीं। इस बार शो में 80-90 प्रतिशत नए स्टंट रखे गए हैं। 

    अमेरिकन शो का हिंदी फॉर्मेट है 'खतरों के खिलाड़ी'

    'खतरों के खिलाड़ी' का पहला सीजन 2008 में शुरू हुआ था, जिसे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने होस्ट किया था। रोहित शेट्टी इस शो को पिछले 10 साल से होस्ट कर रहे हैं। वहीं, कंटेस्टेंट्स के साथ अपनी बॉन्डिंग पर कहा कि वह सभी के साथ अलग बॉन्डिंग शेयर करते हैं, लेकिन सबके साथ उनका रिलेशन अच्छा ही है।

    'खतरों के खिलाड़ी 14' के कंटेस्टेंट्स

    खतरों के खिलाड़ी 14 में निमृत कौर अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती, गशमीर महाजनी, करण वीर मेहरा, आसिम रियाज, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, शिल्पा शिंदे सहित कई कंटेस्टेंट्स हैं। यह शो कलर्स चैनल पर शुरू होगा। 'खतरोंक के खिलाड़ी 14' 27 जुलाई से शुरू हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: 'कौन आसिम रियाज?' करण वीर मेहरा ने एलिमिनेट हो चुके खिलाड़ी को मारा ताना!