Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14: ट्रॉफी के करीब पहुंचा ये खिलाड़ी, खतरों से खेलकर जीती फिनाले की टिकट!

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 12:08 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 14 की शूटिंग रोमानिया में पिछले महीने शुरू हुई थी। शो जुलाई में ऑन-एयर हो सकता है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो में कई खिलाड़ि ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 14 के इस खिलाड़ी को मिला टिकट टू फिनाले। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    खतरों के खिलाड़ी 14 के इस खिलाड़ी को मिला टिकट टू फिनाले। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रोमानिया में हो रही खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग
    2. इस महीने से शुरू हो सकता है खतरों के खिलाड़ी 14
    3. इतने खिलाड़ी का रोहित शेट्टी के शो से कट चुका पत्ता

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सबसे पसंदीदा टीवी शोज में से एक है। 13 सक्सेसफुल सीजन के बाद इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग हो रही है। इस बार साउथ अफ्रीका के केपटाउन में नहीं, बल्कि रोमानिया में सभी खिलाड़ी खतरों से खेल रहे हैं। शूटिंग के बीच अब एक खिलाड़ी को टिकट टू फिनाले मिल गया है।

    रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 14 पिछले महीने रोमानिया के लिए रवाना हो गये थे। मई के आखिर में शूटिंग भी शुरू हो गई थी। तब से लेकर फैंस शो से जुड़े अपडेट्स को पाकर काफी एक्साइटेड हैं। खतरों के खिलाड़ी से एविक्शन, चोट और झगड़े की खबर सोशल मीडिया पर आती रहती है। अब टिकट टू फिनाले जीतने वाले कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है।

    इस खिलाड़ी ने जीता फिनाले का टिकट 

    हाल ही में, खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले में पहुंचने के लिए टिकट टू फिनाले टास्क हुआ, जिसे टीवी स्टार करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने जीता है। खबरों के मुताबिक, वह टिकट टू फिनाले जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। शो ऑन-एयर होने के बाद ही इस पर मुहर लगेगी।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 से एविक्शन के बाद इस खिलाड़ी ने रोहित शेट्टी को लेकर किया ये पोस्ट, कहा- मैं जिंदगी भर...

    Karan Veer Mehra

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम (करण वीर मेहरा)

    ये तीन खिलाड़ी हो चुके हैं एविक्ट

    खतरों के खिलाड़ी 14 से तीन मजबूत खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो चुका है। बिग बॉस की विनर रह चुकी शिल्पा शिंदे पहली कंटेस्टेंट बताई जा रही हैं, जिनका एलिमिनेशन हुआ। इसके बाद अदिति शर्मा दूसरी एविक्टेड कंटेस्टेंट रहीं और फिर अनुपमा स्टार आशीष महरोत्रा एविक्ट हो गये। अभी तक इस बारे में मेकर्स ने कोई घोषणा नहीं की है।

    खबरें और भी

    इन खिलाड़ियों में से कोई एक बनेगा विनर

    रोहित शेट्टी के शो में आसिम रियाज, नियति फतनानी, निमृत कौर अहलूवालिया, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, सुमोना चक्रवर्ती, गशमीर महाजनी समेत कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनमें से कोई एक मजबूत खिलाड़ी सारे खतरों से बाहर निकलकर सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी से झगड़े के बाद आसिम के पोस्ट ने मचाया बवाल, लिखा- आप पर गर्व नहीं क्योंकि...