यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 14 Elimination: रोहित शेट्टी के शो में नहीं टिक पाई TV की ये फेमस बहू, KKK14 से कटा पत्ता?
रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 ( Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग फुल स्पीड में आगे बढ़ रही है। इस बार शो रोमानिया पहुंचा है। खतरों के खिलाड़ी ...और पढ़ें

HighLights
- KKK14 में हुआ दूसरा एविक्शन
- पहले एविक्शन में बाहर हुई ये अभिनेत्री
- KKK14 में शामिल हैं ये सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 14 ने विवादों के कारण चर्चा बटोरी। हाल ही में कंटेस्टेंट शालीन भनोट, अभिषेक कुमार और आसिम रियाज के बीच लड़ाई की जानकारी सामने आई। वहीं, अब खतरों के खिलाड़ी 14 के एलिमिनेशन को लेकर अपडेट आई है। शो के दूसरे एविक्शन में टीवी की फेमस बहू बाहर हो गई है।
खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग फुल स्विंग में चल रही है। इस बार शो को रोमानिया में शूट किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले होस्ट रोहित शेट्टी ने शो को लेकर पहला आधिकारिक पोस्ट शेयर किया था।
किस हसीना का खत्म हुआ खेल ?
खतरों के खिलाड़ी 14 में इस बार दूसरा एलिमिनेशन किया गया। पहले हफ्ते में भी फीमेल कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर आई थी। अब दूसरे हफ्ते में भी एक एक्ट्रेस के एलिमिनेट होने की जानकारी सामने आई है। शो से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले फैन पेज बिग बॉस तक की रिपोर्ट के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी 14 से इस बार एक्ट्रेस अदिति शर्मा एविक्ट हुई हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: अभिषेक-आसिम के झगड़े की खबरों के बीच रोहित शेट्टी ने दी स्टंट अपडेट, कारनामा कर देगा दंग

KKK 14 का पहला एलिमिनेशन
रोहित शेट्टी के शो में पहला एलिमिनेशन सबसे ज्यादा चौकाने वाला रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, भाबी जी घर पर है की अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे का पत्ता सबसे पहले खतरों के खिलाड़ी 14 से कटा। अभिनेत्री को एक बार फिर देखने के लिए उनके फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे, लेकिन वो पहले एलिमिनेशन में बाहर हो गईं।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के झगड़े की असल वजह आई सामने, कारण जान आ जाएगा गुस्सा!

KKK 14 में नजर आएंगे ये सितारे
खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो इस बार भी कई पॉपुलर चेहरे नजर आएंगे। इनमें शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, आसिम रियाज, अदिति शर्मा और शिल्पा शिंदे के अलावा निमृत कौर अहलूवालिया, करण वीर मेहरा, गश्मीर महाजनी, सुमोना चक्रवर्ती और कृष्णा श्रॉफ का नाम शामिल है।