यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 14: कृष्णा श्रॉफ ने पिंक बिकिनी में ढहाया कहर, पूल में इन दो कंटेस्टेंट के साथ आईं नजर
खतरों के खिलाड़ी 14 को ऑनएयर होने में अब बस कुछ दिन का समय ही बाकी रहा है। हालांकि इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। ऐसे में आए दिन इससे जुड़े अपडेट सामने आते ...और पढ़ें

HighLights
- कृष्णा श्रॉफ की नई फोटो आई सामने
- पूल में मस्ती करते आईं नजर
- पिंक बिकिनी में मचाया तहलका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron ke Khiladi) अभी ऑनएयर नहीं हुआ है, लेकिन इसको लेकर फैंस के बीच में अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। फिलहाल इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट रोमानिया में शूटिंग कर रहे हैं और वहीं से इसकी नई-नई अपडेट सामने आती रहती हैं।
कुछ दिनों पहले खबर आई कि शो के कंटेस्टेंट आसिम रियाज (Asim Riaz) की होस्ट रोहित शेट्टी और अन्य कंटेस्टेंट अभिषेक, शालीन से लड़ाई हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया। हालांकि, बाद में खबर आई कि वह वापिस आ गए हैं। अब आसिम के अलावा टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह दो कंटेस्टेंट के साथ पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Khatron ke Khiladi 14 से कट गया टीवी की इस मशहूर बहू का पत्ता, नाम सुन फैंस को लगा झटका
कृष्णा ने दिए पूल में पोज
भाई और पिता की तरह कृष्णा श्रॉफ भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक फोटो फैंस के बीच तहलका मचा देती है। अब कृष्णा जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 14' में दिखाई देने वाली हैं।

अभी तक रोमानिया से उनकी कई फोटो सामने आ चुकी हैं। अब एक बार फिर उनकी एक नई तस्वीर देखने को मिल रही है, जिसे शो के फैन पेज ने शेयर किया है। इस फोटो में वह स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए पोज देते नजर आ रही है। इस तस्वीर में वह अकेली नहीं हैं, बल्कि उनके साथ अभिषेक कुमार और करणवीर भी दिखाई दे रहे हैं।
खबरें और भी
पिंक बिकिनी में ढहाया कहर
सोशल मीडिया पर उनकी फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह पिंक बिकिनी में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, अभिषेक-करणवीर अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है। अब खतरों के खिलाड़ी के फैंस इसके टीवी पर आने का इंतजार कर रहे हैं।