यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 14: विदेश जाकर बेवफा हुए अभिषेक कुमार, सामने आया खतरों के खिलाड़ी का मजेदार प्रोमो
बिग बॉस में अपनी छाप छोड़ने के बाद अभिषेक कुमार अब रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 14 में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में उनका एक नया वी ...और पढ़ें

HighLights
- सामने आया खतरों के खिलाड़ी 14 का नया प्रोमो
- रोमानिया में मस्ती करते दिखे अभिषेक और शालीन
- इस दिन ऑन एयर होगा रोहित शेट्टी का शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट भी इसे लेकर बढ़ती जा रही है और मेकर्स भी आए दिन सोशल मीडिया पर इसके नए-नए प्रोमो शेयर करते रहते हैं। बिग बॉस के बाद यह दूसरा शो है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।
अभी तक इसके 13 सीजन आ चुके हैं और अब 14वां सीजन आने वाला है। अब मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है। हालांकि, इस बार कंटेस्टेंट कोई स्टंट करते हुए नजर नहीं आ रहे, बल्कि विदेश में जाकर फ्लर्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: KKK 14: सांपों से भरे बॉक्स में कंटेस्टेंट आशीष मेहरोत्रा ने डाला हाथ, खतरनाक स्टंट देख निकल जाएगी चीख
शालीन ने किया अभिषेक को गाइड
जियो सिनेमा ने सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 14 का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शालीन भनोट और अभिषेक कुमार नजर आ रहे हैं। इसमें देखने को मिलता है कि शालीन, अभिषेक से कहते हैं जा न बात करके आ। फिर अभिषेक बोलते हैं उन्हें इंग्लिश नहीं आती।
इसके बाद अभिषेक रोमानिया में लड़कियों के पास जाकर उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं और शालीन इसमें उनकी मदद करते हैं। हालांकि, वह दोनों बार फेल हो जाते हैं। बता दें कि यह सिर्फ इनकी मस्ती और मजाक है। इससे पहले इनके स्टंट करते हुए वीडियो सामने आए थे, जिसे देख हर कोई चौंक गया।
खबरें और भी
कब शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
हर बार की तरह इस बार भी खतरों के खिलाड़ी 14 को रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं। वहीं, इसमें शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, आसिम रियाज, करणवीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ और सुमोना चक्रवती समेत कई सितारे दिखाई देने वाले हैं। यह शो 27 जुलाई को कलर्स पर शुरू होने वाला है, जिसे शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे से देखा जा सकता है। इसके साथ ही लोग इसे जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं।